Tag: देहरादून समाचार
गढ़वाली फिल्ममेकर सुशीला रावत ने बताए वे गुर जिससे स्थानीय फिल्में करेंगी बेहतर व्यवसाय
देहरादून. उत्तराखंड के हरे-भरे पेड़-पौधे और हसीन वादियां बॉलीवुड और हॉलीवुड निर्माताओं को भी खींच लाती है, लेकिन यहां की स्थानीय फिल्में आज भी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. बेहतरीन कहानी, पहाड़ का दर्द बयां करती गढ़वाली फिल्मों के प्लाट, लोकेशन और कलाकारों की मेहनत अन्य फिल्मकारों की तरह ही होती हैं. जटिल भोगौलिक स्थिति और सीमित संसाधनों के बावजूद फिल्म निर्माता और निर्देशक गढ़वाली फिल्में बनाते हैं और कुछ ही जगह पर पर्दे पर फिल्में रिलीज हो पाती हैं. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि जितनी मेहनत गढ़वाली फिल्मों को बनाने के लिए लगती है, ... Read more
स्मार्ट पुलिसिंग के साथ स्मार्ट वर्क! इस राज्य में अब ड्रोन लगाएंगे गश्त, ड्रोन पायलट की दी जा रही ट्रेनिंग
देहरादून. उत्तराखंड में अब ड्रोन पुलिस का एक अहम अंग बनने जा रहा है. जहां अभी तक पुलिस अपने क्षेत्रों में गश्त के लिए चीता पुलिस की मदद लेती थी, वहीं अब उत्तराखंड में चीता पुलिस के साथ ड्रोन भी गस्त लगाएगा. जिससे अपराध के साथ अपराधियों पर भी नकेल कसी जायेगी और उन इलाकों को भी ड्रोन से निगरानी रखेगी जहां आमतौर पर पुलिस गश्त नहीं करती. इसके लिए अब पुलिस को ड्रोन पायलट बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है. दरअसल, देहरादून में स्थित पुलिस संचार प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस ड्रोन स्कूल की शुरुआत हो गयी है. इसमें ... Read more
Dehradun News: यमराज का रूप धरकर घूमते नजर आए ट्रैफिक पुलिसकर्मी कुंवर सिंह बिष्ट, जानें वजह
रिपोर्ट : हिना आज़मी देहरादून. उत्तराखंड में हर रोज सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गवां देते हैं. कई मामलों में तेज रफ्तार या हेलमेट न लगाने के चलते जान पर बन आती है. यातायात नियम इनसान की जिंदगी को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए हैं. लेकिन कई लोग जल्दबाजी में नियमों को ताक पर रख लापरवाही से सड़कों पर वाहन दौड़ रहे हैं. राजधानी देहरादून में यातायात पुलिस सख्ती बरतने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाकर यातायात नियमों को मानने की अपील करती है. इसी कड़ी में देहरादून की सड़कों पर लोगों ने ... Read more
अल्हड़ ठंड में ट्रेंड कर रही कुल्हड़ वाली चाय, देहरादून के ठीहों पर क्रेजी हो रहे चाय प्रेमी
रिपोर्ट : हिना आजमी देहरादून. कड़ाके की ठंड में चाय का लुत्फ उठाने की ख्वाहिश हर किसी की होती है. दरअसल, चाय की चुस्कियां शरीर में गर्माहट पैदा कर देती है. इसलिए इस समय चाय की छोटी दुकान हो या बड़ी, वहां पर चाय के शौकीनों की भीड़ देखी जा सकती है. मौसम के बदलते मिजाज में यदि चाय की कोई दुकान कुछ अलहदा है, तो वहां लोगों का जमावड़ा होना भी लाजिमी है. राजधानी देहरादून में इस समय लोग कुल्हड़ में चाय पीने को तवज्जो दे रहे हैं. पुराने दौर में रेलवे स्टेशन हो या चौक-चौराहा या फिर नुक्कड़, ... Read more
उत्तराखंड घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो, ये सामान साथ ले जाना ना भूलें
देहरादून/नैनीताल. उत्तराखंड हाईकोर्ट राज्य को साफ-सुथरा रखने के लिए प्लास्टिक बैन पर सख्त है. इसके चलते कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया कि उत्तराखंड आने वाले सभी पर्यटकों को टैक्सी और प्राइवेट गाड़ियों में पोर्टेबल डस्टबिन लाना जरूरी होगा. कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए अधिकारियों को कागजों पर नहीं बल्कि फील्ड पर काम करने की हिदायत दी है. उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिया कि हर राज्य में आने वाले सभी पर्यटकों को टैक्सी और प्राइवेट वाहनों में उत्तराखंड आने के दौरान पोर्टेबल डस्टबिन लाना होगा. इसके लिए सरकार निर्णय लेकर अगली तारीख तक कोर्ट में जवाब दे. हाईकोर्ट ... Read more
उत्तराखंड में अपने इस खास वोटबैंक को और पॉवरफुल बनाने जा रही भाजपा सरकार, जानें प्लान
हाइलाइट्स उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिला था. भाजपा महिला वोटबैंक को मजबूती के साथ जोड़े रखने के प्लान पर काम कर रही है. सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महिला नीति बनाएगी सरकार. देहरादून. उत्तराखंड में 2022 के विधान सभा चुनाव परिणाम को याद कीजिए. जब महिलाएं पुरुषों से एक कदम आगे बढ़कर वोटिंग के लिए बाहर निकलीं और बंपर मतदान किया. नतीजा तमाम मिथकों को तोड़ते हुए बीजेपी ने सत्ता में वापसी कर इतिहास बना डाला. बीजेपी अब आधी आबादी की इस शक्ति को हाथ से नहीं खिसकने देना चाहती. महिलाओं के लिए ... Read more
Paper Leak Case: भर्ती घोटाले में अब तक 30 गिरफ्तारियां, लखनऊ के नकल माफिया की कितनी बड़ी मछली है फिरोज?
देहरादून. उत्तराखंड अधीनस्थ लोक सेवा चयन आयोग में हुए पेपर लीक मामले में अब तक 30 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और एसटीएफ ने एक अहम कड़ी हाथ लगने का दावा भी किया है. एसटीएफ ने एक और आरोपी फिरोज हैदर को गोवा के पणजी में अरेस्ट किया. एसटीएफ आरोपी हैदर को यूपी की राजधानी लखनऊ के माफिया मामले में सबसे अहम कड़ी मान रही है. इससे पहले कल मंगलवार को इस मामले में एक शिक्षक बलवंत रौतेला की गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बारे में कहा गया कि वह 2013 में भी पेपर लीक के सिलसिले में गिरफ्तार हो चुका था. ... Read more
नहीं रहा उत्तराखंड के बिरमोलीखाल गांव का बेटा, जनरल बिपिन रावत के गम में चाचा का बुरा हाल
बिरमोलीखाल. देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत का बुधवार दोपहर सभी को यूं अचानक छोड़कर चले जाना, सभी को परेशान कर रहा है. देश का हर व्यक्ति इस बात को समझ नहीं पा रहा कि कैसे यह हादसा हो गया. बुधवार दोपहर हैलीकॉप्टर हादसे में बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भयंकर था कि इसमें सवार लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही उनकी सांसे रूक गईं. जब से यह खबर आई है तब से ही बिपिन रावत के पैतृक गांव में सन्नाटा पसर गया है. उनके पौड़ी जनपद स्थित ... Read more
Covid-19 in Uttarakhand : पुलिस महकमे में हड़कंप, इन जिलों में कोरोना अलर्ट और सैंपलिंग, ट्रेनिंग फिर तेज़
देहरादून. ढाई महीने बाद एक दिन में नये केसों की संख्या सबसे ज़्यादा पाए जाने और नैनीताल में पीएसी के 23 जवानों में कोविड की पुष्टि होने के बाद से राज्य के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. इन जवानों के कॉंटैक्ट ट्रैस करने के साथ ही सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, तो ज़िले के तमाम पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच हो रही है. पौड़ी जनपद में 7 पुलिसकर्मी पॉज़िटिव पाए गए हैं, तो चंपावत ज़िले में 2. पौड़ी में अब जाकर स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती टूट रही है, तो अल्मोड़ा में भी कोविड को लेकर अलर्ट ... Read more
उत्तराखंड चुनाव से पहले 35 IAS-PCS इधर से उधर, कुमाऊं के कमिश्नर को हटाया
देहरादून. उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अफसरशाही में फेरबदल करते हुए आला अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह नगर यूएसनगर की डीएम रंजना को हटाकर उनके स्थान पर युगल किशोर पंत को रखा गया है. रंजना को पर्यटन, नागरिक उड्डयन और उकाडा जैसे दायित्व सौंप दिए गए हैं. आईएएस अफसरों समेत कुल 35 नौकरशाहों के ट्रांसफर को सीएम धामी की तरफ से सहमति मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने मंगलवार की देर रात तबादलों के आदेश जारी किए. किसे क्या ज़िम्मेदारी मिली?1. ऊधम सिंह नगर की ... Read more