Tag: dehradun News
उत्तराखंड में चैरिटी के नाम पर चल रहे 30% प्राइवेट स्कूल, फिर भी फीस चार्ज के नाम पर मचा रखी है लूट
देहरादून. उत्तराखंड में स्कूल खुलते ही प्राइवेट स्कूलों की फीस को लेकर मनमानी दिखने लगी है. कुछ प्राइवेट स्कूल जहां एनसीईआरटी के अलावा दूसरे पब्लिशर्स की किताबें भी लगवा रहे हैं, तो वहीं डेवलपमेंट चार्ज के नाम पर भी स्कूल फीस ली जा रही है. हालांकि उत्तराखंड में 30 फीसदी प्राइवेट स्कूल चैरिटी के नाम पर चल रहे हैं, लेकिन यहां चैरिटी तो छोड़िए पेरेन्ट्स से फीस के नाम पर लूट फिर से शुरू हो गई है. इससे पहले कोविड 19 के दौरान सिर्फ ट्यूशन फीस लेने का ही नियम था, लेकिन स्कूल के खुलते ही फीस चार्ज में 10 ... Read more
NDA कोचिंग के नाम पर देहरादून में 160 बच्चों से ठगी, शिकायत मिलने के बाद डीजीपी ने दिए जांच के आदेश
देहरादून. उत्तराखंड के देहरादून में अब शिक्षा के नाम पर ही ठगी की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं. दरअसल सोमवार को भिलाई (छत्तीसगढ़) निवासी हिना राठौड़ ने डीजीपी अशोक कुमार से मुलाकात कर कोचिंग सेंटर की ओर से की जा रही धोखाधड़ी की शिकायत की. शिकायत में महिला ने बताया कि उनका बेटा पराग राठौड़ डीपीएस भिलाई में सीबीएसई का छात्र था. एक दिन उनको नेट पर सर्च के दौरान देहरादून में स्कूल के साथ-साथ एनडीए कोचिंग करवाने वाले ऑफिसर एनडीए एकेडमी का नाम दिखा,जिसमें एनडीए के छात्रों को कोचिंग दिए जाने संबंधी जानकारी दी गई थी. वहीं, संपर्क ... Read more
उत्तराखंड: 80 साल की पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी पूरी संपत्ति राहुल गांधी के नाम की, जानें क्या बताई वजह?
देहरादून. उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आयी है. दरअसल देहरादून निवासी एक बुजुर्ग महिला ने सोमवार को अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम करते हुए एक अदालत में वसीयतनामा पेश किया है. वसीयतनामा में अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा देते हुए 80 वर्षीय पुष्पा मुन्जियाल (Pushpa Munjial) ने न्यायालय से अनुरोध किया कि उनके बाद उनकी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंप दिया जाए. वहीं, इस बाबत देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि बाद में मुन्जियाल ने संपत्ति का वसीयतनामा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना ... Read more
प्रेम में बाधक बने दो समुदाय, लड़की को अगवा करने बुर्का पहनकर हाईकोर्ट पहुंचे परिजन, जानें फिर क्या हुआ
नैनीताल. नैनीताल हाईकोर्ट (Nainital High Court) गेट पर सोमवार के दिन ही प्रेमी जोड़े को परीक्षा देनी पड़ी. दोनों आए तो थे हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाने, लेकिन हाईकोर्ट पहुंचने से पहले कुछ बुर्का पहने लोगों ने उनको अगवा करने करने का प्रयास किया. हांलाकि किसी तरह दोनों हाईकोर्ट में दाखिल हो गए और इसके बाद हाईकोर्ट ने इस प्रेमी जोड़े को सुरक्षा दे दी है. दरअसल, मामला अलग अलग सम्प्रदाय से जुड़ा है और दोनों ने हरिद्वार पुलिस के पास जाकर सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी. पुलिस की ओर से कोई मदद नहीं मिलने पर दोनों ने हाईकोर्ट ... Read more
Uttarakhand Chunav: UKD ने जारी किया घोषणापत्र, फ्री बिजली-पानी के साथ किए कई बड़े वादे
देहरादून. उत्तराखंड क्रांति दल (Uttarakhand kranti dal) ने रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. घोषणापत्र manifesto में गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने का वादा यूकेडी ने एक बार फिर जनता से किया है. वहीं उत्तराखंड 2022 में सत्ता में आते ही जनता को फ्री बिजली और पानी देने का वादा भी किया है. इसके अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर भी रोडमैप बनाया गया है. हेल्थ और एजुकेशन के सेक्टर में जहां प्राइवेटाइजेशन के विरोध में यूकेडी हैं, वहीं राज्य के 30 फीसद स्टूडेंट्स को निशुल्क शिक्षा देने का भी वादा घोषणा पत्र में किया गया है. ... Read more
Uttarakhand Chunav: काशीपुर में केजरीवाल का ऐलान; सरकार आने दो, 1 माह में बना देंगे 6 नए जिले
देहरादून. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand assembly election) शुरू होने के पहले ही वादों की बौछार शुरू हो गई है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने यहां काशीपुर में बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनते ही एक महीने में, 6 नए जिले बनाए जाएंगे. दरसअल, पिछले काफी समय से उत्तराखंड में 6 नए जिले बनाने की मांग चल रही है, जिसमें काशीपुर, रानीखेत, डीडीहाट, रुड़की यमुनोत्री, और कोटद्वार शामिल हैं. इसी मांग को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 1 महीने के अंदर सभी ... Read more
यादें शेष!! जब स्कूल यूनिफार्म में पहुंचे गए थे CDS जनरल बिपिन रावत और फिर…
देहरादून. तमिलनाडू के कुन्नूर में सीडीएस बिपिन रावत (CDS Vipin Rawat) का हेलिकॉप्टर क्रेश (Helicopter Crash) हो गया. इसमें 14 लोग सवार थे जिनमें 13 की मौत की पुष्टि कर दी गई. सेना की ओर से जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी की मौत की भी पुष्टि की गई. इस हादसे ने सभी को दहला दिया. सीडीएस जनरल बिपिन रावत अनुशासन और मिलनसार स्वभाव के लिए हमेशा अपने स्टॉफ, दोस्तों के बीच में अलग पहचान रही है. 2017 में जब वो देहरादून अपने स्कूल में आये तो उनका स्कूल यूनिफार्म पहनकर कैंपस में आना अमिट छाप छोड़ गया. सेना के ... Read more
Covid-19 in Uttarakhand : पुलिस महकमे में हड़कंप, इन जिलों में कोरोना अलर्ट और सैंपलिंग, ट्रेनिंग फिर तेज़
देहरादून. ढाई महीने बाद एक दिन में नये केसों की संख्या सबसे ज़्यादा पाए जाने और नैनीताल में पीएसी के 23 जवानों में कोविड की पुष्टि होने के बाद से राज्य के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. इन जवानों के कॉंटैक्ट ट्रैस करने के साथ ही सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, तो ज़िले के तमाम पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच हो रही है. पौड़ी जनपद में 7 पुलिसकर्मी पॉज़िटिव पाए गए हैं, तो चंपावत ज़िले में 2. पौड़ी में अब जाकर स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती टूट रही है, तो अल्मोड़ा में भी कोविड को लेकर अलर्ट ... Read more
उत्तराखंड चुनाव से पहले 35 IAS-PCS इधर से उधर, कुमाऊं के कमिश्नर को हटाया
देहरादून. उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अफसरशाही में फेरबदल करते हुए आला अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह नगर यूएसनगर की डीएम रंजना को हटाकर उनके स्थान पर युगल किशोर पंत को रखा गया है. रंजना को पर्यटन, नागरिक उड्डयन और उकाडा जैसे दायित्व सौंप दिए गए हैं. आईएएस अफसरों समेत कुल 35 नौकरशाहों के ट्रांसफर को सीएम धामी की तरफ से सहमति मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने मंगलवार की देर रात तबादलों के आदेश जारी किए. किसे क्या ज़िम्मेदारी मिली?1. ऊधम सिंह नगर की ... Read more
Uttarkashi News : 30 स्कूली बच्चे लिवर इन्फेक्शन के शिकार, स्कूल का पानी पीना हुआ खतरनाक
बलबीर परमारउत्तरकाशी. उत्तराखंड के एक सरकारी स्कूल में दूषित पानी पीने के कारण ढाई दर्जन बच्चों की सेहत बिगड़ने की खबर आई है. उत्तरकाशी के दूरस्थ विकासखण्ड मोरी के आपदाग्रस्त क्षेत्र आराकोट बंगाण स्थित राजकीय इंटर कालेज टिकोची मे पिछले कई दिनों से लगातार स्कूली छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य बिगड़ रहा था. जब इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने ज़िला प्रशासन को दी तो ज़िला प्रशासन ने नज़दीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट के साथ ज़िला सीएमओ कार्यालय से डॉक्टरों की टीम को राजकीय इंटर कॉलेज टिकोची भेजा गया. जांच टीम ने 30 बच्चों में पीलिया की शिकायत पाई, ... Read more