Tag: Local 18
नैनीताल आ रहे हैं? जरूर चखें इस रेस्टोरेंट की लाजवाब ‘बन टिक्की’ का स्वाद, हो जाएंगे दीवाने
तनुज पाण्डे/नैनीताल. नैनीताल उत्तराखंड के लोकप्रिय शहरों में से एक है, जो पूरे साल पर्यटकों से गुलजार रहता है. जितना प्रसिद्ध नैनीताल अपनी खूबसूरती के लिए है, उतना ही प्रसिद्ध यहां मिलने वाले विभिन्न प्रकार के स्थानीय व्यंजनों के लिए भी है. फिर चाहें यहां के मोमो हो या फिर यहां की जलेबी, इन सभी व्यंजनों का स्वाद लोगों को अपनी ओर खींच ही लाता है. वहीं नैनीताल के तल्लीताल बाजार स्थित नीरूज रेस्टोरेंट की बन टिक्की का स्वाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी पसंद आता है. स्थानीय निवासी मुकुल बताते हैं कि वह कई सालों से यहां बन टिक्की ... Read more
डिजिटल युग में पहाड़ों में घोड़ा लाइब्रेरी का क्रेज! जून 2023 से जारी है प्रयोग
पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी. क्या आपने कभी चलती फिरती लाइब्रेरी देखी है? कुछ युवाओं ने मिलकर ऐसा मुमकिन कर डाला है. चलिए आज आपको हम बताते हैं कि युवाओं ने यह चलती फिरती लाइब्रेरी कैसे शुरू की और इस लाइब्रेरी का नाम उन्होंने घोड़ा लाइब्रेरी क्यों रखा है ? उत्तराखंड के नैनीताल में अनोखी और खास लाइब्रेरी फेमस हो रही है. न तो इसकी कोई बिल्डिंग है न ही किसी स्कूल में ये लाइब्रेरी है. इतना ही नहीं लाइब्रेरी कहीं भी आ जा सकती है. दरअसल ये चलता फिरता पुस्तकालय घोड़े की पीठ पर है. घोड़े पर किताब लादकर बच्चों तक ... Read more
ITI करने में छात्रों की रुचि हुई कम, उत्तराखंड में 52 कॉलेज पर लटके ताले
पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी. ITI करने में छात्रों की रुचि अब लगातार कम दिख रही है. उत्तराखंड के आईटीआई कॉलेज में छात्रों की संख्या का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है. जिस वजह से उत्तराखंड के 52 आईटीआई कॉलेज में ताले लटके हुए हैं, प्रदेश के युवाओं को कौशल बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार लगातार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था यानी ITI कॉलेज खोल युवाओं को कौशल बनाने की कोशिश कर रही है. लेकिन सिस्टम की बेरुखी और संसाधनों के अभाव के चलते प्रदेश में संचालित 52 आईटीआई कॉलेज में ताले लटक चुके हैं. प्रदेश के सभी युवा आईटीआई करने में अपनी ... Read more
कबाड़ निखार रहा दून की सुंदरता, टायर और प्लास्टिक से निखर रही राजधानी
हिना आजमी/देहरादून. एक तरफ राजधानी देहरादून के लोग कूड़े कचरे से परेशान हैं तो वहीं प्लास्टिक का कबाड़ सुंदर बना रहा है. यहां टायर से लेकर प्लास्टिक बोतल तक कई तरह की चीजें वेस्ट मैटीरियल से बनाई गई हैं. स्मार्ट सिटी के साथ मिलकर भी संस्थाएं यह काम कर रही हैं. प्लास्टिक बॉटल और पॉलिथीन का उपयोग कर कई तरह की इकोब्रिक्स से पार्क सजाने वाली संस्था इको ग्रुप सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष गर्ग ने बताया कि प्लास्टिक वेस्ट का दुष्प्रभाव हमारे वातावरण पर देखने के लिए मिल रहा है. जंगल, जमीन, नदियां, हिमालय और जीव जंतु इससे बहुत प्रभावित ... Read more
DAV (P.G) कॉलेज ने शुरू हुए एडमिशन , ऐसे करें अप्लाई
राजधानी देहरादून के महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज में एडमिशन शुरू हो चुके हैं. यहां बीए ,बीएससी, एमएससी आदि कोर्सेज के अलावा कई प्रोफेशनल कोर्स भी कराए जाते हैं. इसमें बीएससी आईटी, एमएससी आईटी, मास कम्युनिकेशन पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा एंड डिग्री, साइंस के कई प्रोफेशनल कोर्स करवाये जाते हैं. आप भी इनमें दाखिला ले सकते हैं. 1948 में स्थापित किए गए डीएवी महाविद्यालय में कई नामचीन हस्तियों ने अपनी शिक्षा ग्रहण की. बता दें कि इसमें एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी और श्री देव सुमन यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध कई प्रोफेशनल कोर्स भी कराए जाते हैं. इसके लिए एडमिशन शुरू हो चुके हैं.डीएवी पीजी ... Read more
सावन में नगर निगम ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, हर वॉर्ड की बदलेगी तस्वीर
हिना आज़मी/देहरादून. सावन का महीना चल रहा है और उत्तराखंड में कई जगह पर अब भी हरेला पर्व (Harela 2023) मनाया जा रहा है. यह पर्व हरियाली का प्रतीक है। इस दौरान राज्य की कई संस्थाएं पौधरोपण करती हैं.राजधानी देहरादून में नगर निगम इस पर्व को महीनेभर के लिए मनाते हुए वृक्षारोपण अभियान चला रहा है. देहरादून नगर निगम की तरफ से लगातार हर वॉर्ड में पौधारोपण किया जा रहा है और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है. देहरादून के उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि हरेला पर्व पर उत्तराखंड ... Read more
बस में चढ़ने के लिए यात्रियों में मची होड़, बसों में सीट के लिए हो रही ‘जंग’
पवन कुंवर/हल्द्वानी. स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होने पर लोग पहाड़ों पर धूमने आ रहे हैं. वहीं, नैनीताल आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गई है. नैनीताल के लिए बसें (BUS) कम हैं, इसलिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है. भीड़ बढ़ने पर हर रोज निगम अतिरिक्त बसें भेज रहा है. नैनीताल की बस में सीट पाने के लिए अफरातफरी का माहौल हो रहा है, यात्री खिड़की से बस के अंदर घुसते दिख रहे है. घंटों तक सवारियों को परेशान होना पड़ रहा है. यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड रोडवेज प्रबंधन के तमाम दावे ... Read more
देहरादून में चलेगा कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस सिस्टम, नए SP ने लोगों से मांगे सुझाव
हिना आज़मी/ देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एसपी ट्रैफिक के पद पर सर्वेश पंवार ने जिम्मेदारी संभाल ली है. नए एसपी ट्रैफिक अब दून की यातायात प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं. वह देहरादून में कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस सिस्टम की पहल करने जा रहे हैं, जिसमें ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ सोसायटी भी यातायात को दुरुस्त करने में मदद करेगी. इसके अलावा यातायात से जुड़े सुझाव और शिकायत को भी ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एसपी ट्रैफिक से लोग सीधा जुड़ सकेंगे. देहरादून सिटी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने जानकारी देते ... Read more
उत्तराखंड का साढ़े पांच साल का बच्चा बना दुनिया का सबसे कम उम्र का Chess Player
राहुल सिंह/ हल्द्वानी. उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. खेल, संगीत, एक्टिंग, कला से लेकर हर क्षेत्र में राज्य के तमाम लोगों ने अपने हुनर का परिचय दिया है. इस फेहरिस्त में अब एक साढ़े पांच साल का बच्चा भी शामिल हो गया है. हम बात कर रहे हैं कुमाऊं के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले शहर हल्द्वानी के रहने वाले तेजस तिवारी (Tejas Tiwari Chess Uttarakhand) की. तेजस दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं. अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (International Chess Federation aka FIDE) ने उन्हें सबसे कम उम्र का खिलाड़ी घोषित किया है. FIDE ... Read more
अल्मोड़ा पुलिस ने पकड़ी ‘स्मैक’ की अब तक की सबसे बड़ी खेप!
राहुल सिंह/रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड में पुलिस का ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान (Drugs Free Devbhumi Campaign) जारी है. सभी 13 जिलों की पुलिस नशे के सौदागरों पर नकेल कस रही है. इसी कड़ी में अल्मोड़ा पुलिस (Almora Police) को बड़ी कामयाबी मिली है. जिले में पहली बार स्मैक की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की गई है. इसकी कीमत 16 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के सीओ विमल प्रसाद के नेतृत्वमें एसओजी, एएनटीएफ और कोतवाली पुलिस की ... Read more