Category: राजस्थान

असर खबर का – स्कूली मैदान में खतरा बने अनुपयोगी सूखे कुएं को मलबा डाल कर किया बंद

मिश्रोली।  निकटवर्ती ग्राम पंचायत सिलेहगढ़ के गांव झीकड़िया में राजकीय प्राथमिक स्कूल के खेल मैदान में बच्चों के लिए खतरा बना हुआ अनुपयोगी कुएं को मलबा डालकर बंद कर दिया गया। जिससे स्कूल स्टाफ और बच्चों ने राहत की सांस ली। बच्चे अब स्कूल के इस मैदान आसानी से खेल सकते है और स्कूल के कार्यक्रम के लिए भी अच्छी खासी जगह मिल गई।  गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति की खबर प्रकाशित होने के बाद पंचायती राज विभाग ने मलबा डालकर मंगलवार का कुएं को बदं कर दिया।  प्राचीन अनुपयोगी खुला कुआं बच्चों के लिए खतरा बना हुआ था जिसको ... Read more

गंदे पानी से निकलने को मजबूर जनता

सांवतगढ़। ग्रामीण गौरव पथ योजना के तहत सांवतगढ़ में बनी सड़क पर नहर से लेकर भीलवासीया तक नाली निर्माण तक नहीं करवाया गया जिससे बरसात होते ही पानी गौरव पथ पर भर जाता है। ऐसे में जनता गंदे पानी से निकलने में मजबूर है। इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत को कई बार अवगत कराया लेकिन हालत जस की तस बनी हुई है।  इनका कहना हैनाली निर्माण के लिए फिलहाल ग्राम पंचायत के पास बजट नहीं है। जैसे ही बजट मिलेगा नाली निर्माण करवा दिया जाएगा। जिन लोगों ने भी नाली पर अतिक्रमण कर रखा है। उनको ग्राम पंचायत की ... Read more

असर खबर का – स्कूल में आठ दिन से बंद पडा नलकूप आखिरकार हुआ शुरू

भण्डेड़ा। क्षेत्र में रामगंज गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में लगा नलकूप आठ रोज से बंद था। शाला परिवार की इस समस्या को दैनिक नवज्योति ने  गंभीरता से लेते हुए मंगलवार के अंक में स्कूल में आठ रोज से नलकूप बंद, नौनिहाल सड़क पार कर ला रहे पानी …के शीर्षक से खबर प्रकाशित करके शाला की मुख्य समस्या को उजागर करके जिम्मेदारों को अवगत कराया गया था। जिस पर संवेदक ने आनन-फानन में मंगलवार को नलकूप की नई मोटर डालकर सुचारू किया गया है। अब शाला परिवार को पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। शाला परिवार ... Read more

कांग्रेस विधायक दल बैठक में बनी रणनीति, जनहित मुद्दों पर सरकार को घेरेगी विपक्ष

जयपुर। कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार को होटल मेरिएट में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में हुई। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रन्धावा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, शांति धारीवाल समेत कांग्रेस के विधायक बैठक में मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत स्वास्थ्य कारणों के चलते बैठक में नहीं पहुंचे। बैठक से पहले डोटासरा और जूली ने भजनलाल सरकार पर जमकर हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रशासनिक स्वीकृति और वित्तीय स्वीकृति के बावजूद सरकार पर काम रोकने का आरोप लगाया। सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए जूली ने कहा कि ... Read more

गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ और गंदे पानी से जनता परेशान

केबलनगर। आलनिया नदी समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर जा रहे गौरव पथ पर  फैल रहे कीचड़ और गंदे पानी से लोग परेशान हो रहे हैं। नालियां नहीं बनने से पानी की निकासी  नहीं हो रही है। जिससे आम रास्ते पर कीचड़ व गंदगी फैल रही है। जिसके चलते आमजन व स्कूली छात्र छात्राएं परेशान है। इस समस्या को लेकर कई बार ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन को भी अवगत करवाया गया परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी को फोन करने पर वह फोन नहीं उठाती तथा समस्या को लेकर पंचायत में जाते हैं ... Read more

अभी चालू नहीं हुए ड्राइविंग टेस्ट, ट्रैक के बंद पड़े कैमरे

कोटा। जगपुरा स्थित परिवहन कार्यालय में लगे हाई डेफिनेशन कैमरे अभी तक ठीक नहीं हो पाए हैं। जिसके कारण हर दिन सैंकडों आवेदकों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। परिवहन कार्यालय के ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर लगे कैमरे 25 जून को भारी बारिश के चलते खराब हो गए थे। हालांकि विभाग की ओर से कैमरा को सही करवाने के लिए कोशिश भी की गई लेकिन कैमरा पिछले 3 दिन से खराब हैं। हर दिन बनते हैं औसतन 180 लाइसेंस: जगपुरा स्थित ट्रैक पर हर दिन औसतन 180 ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट लिया जाता है। साथ ही इतने ही ... Read more

भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट कल, जनता के लिए खुलेगा सौगातों का पिटारा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट कल विधानसभा में पेश होगा। इस बजट से राज्य की जनता को अनेक नई सौगातें मिलने की उम्मीद है। यह बजट विशेष रूप से किसानों, महिलाओं, युवाओं और छोटे व्यापारियों के लिए कई राहतें और प्रोत्साहन पैकेज प्रदान करेगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बजट को दिया अंतिम रूप, कल 11 बजे विधानसभा में पेश करेंगी बजटउप मुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी ने मंगलवार को अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव (वित्त)  अखिल अरोरा, शासन सचिव वित्त (बजट)  देबाशीष पृष्टी, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कृष्ण कान्त पाठक, शासन सचिव वित्त (व्यय)  नरेश ठकराल एवं निदेशक वित्त ... Read more

शिक्षकों के तबादले पर रोक दिल्ली वालों की जीत : शिक्षा मंत्री आतिशी

नई दिल्ली। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि शिक्षा निदेशालय द्वारा दो जुलाई को एक आदेश के तहत पाँच हजार से अधिक शिक्षकों का तबादला कर दिया गया था जिस पर अब रोक लगा दी गई है जो दिल्ली वालों की जीत है। आतिशी ने शिक्षकों को बधाई देते हुए आज कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों, बच्चों और उनके अभिभावकों का संघर्ष सफल रहा। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आज एक आदेश के माध्यम से दो जुलाई को जारी किए एक ग़लत आदेश के तहत 5000 से ज्यादा शिक्षकों का तबादला कर दिया गया था लेकिन ... Read more

दर्जनों विद्यालय के छात्र दहशत में कर रहे पढ़ाई

कोटा। कोटा में कई सरकारी विद्यालयों की हालात आज बिल्कुल जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। जिसमें कई विद्यालयों की हालात तो इतनी गंभीर हो चुकी है कि उनमें कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कोटा जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों के दर्जनों सरकारी विद्यालयों की छत बारिश के दौरान टपकती हैं, तो कुछ में दिवारें टूट चुकी हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हर समय डर के साये में रहकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। बावजूद इसके इन विद्यालयों की स्थिति एक जैसी बनी हुई है। 10 से ज्यादा विद्यालयों की हालत जर्जर: कोटा ... Read more

Spiritual Walk : मंदिरों की संस्कृति की तरफ लौटने का आह्वान 

जयुपर। देश के एकमात्र जयपुर के बड़ी चौपड़ पर स्थित श्री ब्रज निधि मंदिर में स्प्रिचुअल वॉक का आयोजन हुआ। इस दौरान मंदिरों की संस्कृति और सनातन धर्म की ओर वापस लौटने पर जोर दिया गया। योग गुरु ढाका राम सापकोटा ने कहा- मंदिरों में चलने वाली गुरुकुल व्यवस्था बंद हो गई है। उनकी जगह पश्चिमी स्कूली पद्धति ने ले ली। नई पीढ़ी को मंदिरों की संस्कृति की तरफ लौटना होगा। डॉ. सुनील दंढ ने कहा-लोग अपने पुराने संस्कारों को भूलते जा रहे, जिन्हें फिर से अपनाना होगा। वहीं डॉ. मुकेश गुप्ता ने कहा-प्रकृति और संस्कृति का गहरा संबंध है। ... Read more