Category: राजस्थान
त्रिपुरा: CBSE परीक्षा कोकबोरोक भाषा में लिखने की मांग
अगरतला। त्रिपुरा स्टूडेंट फेडरेशन (टीएसएफ) ने आगामी केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षा में कोकबोरोक भाषा (राज्य के आदिवासियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली बोली) में लिखने और सीखने के लिए रोमन लिपि की मांग को लेकर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। टीएसएफ ने आदिवासी विधार्थियों की मांगों को कथित तौर पर नजरअंदाज करने के लिए सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कोकबोरोक रोमन लिपि में उत्तर पुस्तिकाएं लिखने में छात्र अधिक सहज हैं। टीएसएफ नेताओं ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं अगले 15 फरवरी को होने वाली हैं और स्क्रिप्ट में कोई स्पष्टता नहीं है, क्योंकि सीबीएसई ने त्रिपुरा ... Read more
रामोत्सव 22 को, निगम ग्रेटर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, मीट की दुकानें रहेगी बंद
जयपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक अविस्मरणीय बनाने के लिए नगर निगम जयपुर ग्रेटर में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के साथ ही क्षेत्र की सभी मीट की दुकानों को बंद किया जाएगा। निगम ग्रेटर मुख्यालय में व्यापार मण्डलों, बाजारों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, सचिवों के साथ बुधवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि 22 को निगम ग्रेटर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। बैठक में रामोत्सव की तैयारियों को लेकर उपस्थित सभी व्यापारियों से सुझाव मांगे जिस पर व्यापार मण्डलों के पदाधिकारियों ने आवारा ... Read more
दस्तावेजों की जांच में फिर पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी
अजमेर। आरपीएससी ने दस्तावेजों की जांच के दौरान एक और डमी अभ्यर्थी पकड़ा है। वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) परीक्षा-2022 में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर डमी अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा देने का मामला सामने आया है। आयोग ने मूल व डमी अभ्यर्थी के विरुद्ध सिविल लाइंस थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। साथ ही डमी अभ्यर्थी को सिविल लाइंस थाने में सौंपने के साथ ही प्रकरण दर्ज करा दिया है। आयोग सचिव ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2022 के सामान्य ज्ञान एवं शैक्षणिक मनोविज्ञान की परीक्षा 22 दिसम्बर 2022 को थी। इसमें रोल नम्बर 1908734 अभ्यर्थी ओमप्रकाश पुत्र ... Read more
प्रदेश के विद्यालयों में बालिकाओं के लिए होगा टीचर मेंटोरशिप प्रोग्राम लागू
जयपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की बातों पर फोकस करते हुए राज्य के पीएमश्री विद्यालयों में टीचर्स के माध्यम से विशेष मेंटोरशिप प्रदान करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से टीचर मेंटोरशिप प्रोग्राम फोर गर्ल्स की रूपरेखा तैयार की जा रही है। केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों को इन विद्यालयों को विकसित करने के लिए कहा गया है, यह वर्तमान राज्य सरकार के संकल्प पत्र में भी प्राथमिकता है। इसका प्रदेशभर की स्कूली छात्राओं को बेहतर सहयोग मिलेगा। इसके तहत इन स्कूलों में मेंटोर टीचर्स तैयार किए जाएंगे, जो बालिकाओं की सुरक्षा ... Read more
आरबीआई ने एनसीसी कैडेट्स को डिजिटल लेनदेन के लिए किया प्रेरित
जयपुर। भारतीय रिजर्व बैंक जयपुर की ओर से एनसीसी कॉम्प्लेक्स में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक जयपुर के क्षेत्रीय निदेशक नवीन नंबियार, एनसीसी राजस्थान के निदेशक कर्नल जितेंद्रय भारतीय रिजर्व बैंक जयपुर के उपमहाप्रबंधक विकास अग्रवाल एवं डॉ. मुकेश कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी एनसीसी कॉम्प्लेक्स जयपुर के अन्य अधिकारी गण एवं राजस्थान के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों की लगभग दौ सौ एनसीसी गर्ल कैडेट उपस्थित रहे। नवीन नंबियार ने कार्यक्रम के उद्घाटन भाषण के दौरान वित्तीय साक्षरता की अवधारणा, वित्तीय अनुशासन एवं वित्तीय समावेशन की आवश्यकता पर बात करते हुए सभी प्रतिभागियों को ... Read more
समाज का दोहरा रवैया: मुफ्त शिक्षा से बेटी और महंगी फीस से संवार रहे बेटों का भविष्य
कोटा। जिले के सरकारी स्कूलों में लड़कों की संख्या लगातार घट रही है। वहीं, प्राइवेट स्कूलों में तेजी से बढ़ रही है। जबकि, सरकारी में लड़कियों का नामांकन बढ़ रहा तो प्राइवेट में घट गया। इसका एक मात्र कारण अभिभावकों की दोहरी मानसिकता नजर आता है। लोग अब भी बेटों को ही अच्छी सुिुवधा उपलब्ध कराने में रुचि दिखाते हैं। बेटियों को सरकारी में मुफ्त शिक्षा और बेटों को महंगी फीस देकर प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। नवज्योति ने जिले के 2 हजार से ज्यादा सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के पिछले 4 वर्षों के नामांकन का रिकॉर्ड खंगाला तो ... Read more
भरुच लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे चैतर वसावा: केजरीवाल
भरूच। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि आप की तरफ से आने वाले लोकसभा चुनाव में गुजरात में भरुच सीट से चैतर वसावा चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल ने गुजरात में भरूच के नेत्रंग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं चैतर भाई वसावा से मिलने गुजरात आया हूं और कल उनसे मिलने राजपीपला जेल जा रहा हूं। चैतर वसावा मेरे छोटे भाई जैसे हैं। आज मुझे सबसे ज्यादा दुख इस बात का हो रहा है कि चैतर वसावा की पत्नी भी आज जेल में हैं। यह ... Read more
दिल्ली: कड़ाके की ठंड की वजह से पाँचवी तक के स्कूल 12 जनवरी तक बंद रहेंगे
नई दिल्ली। राजधानी में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से पाँचवी कक्षा तक के सभी स्कूलों को 12 जनवरी तक बंद रखा जाएगा हालाँकि इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। शिक्षा विभाग की ओर आज जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम को देखते हुए पाँचवी कक्षा तक के सभी स्कूलों को 12 जनवरी तक बंद करने का निर्णय लिया गया है जबकि बाकी कक्षाओं के लिए स्कूल खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो स्कूल संबंधित प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चला सकते हैं। आदेश में कहा गया है कि मौसम ... Read more
जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी डिग्रियां
जयपुर। जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में 7वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 3784 ग्रेजुएट्स पास आउट में से 1400 ग्रेजुएट्स छात्रों को समारोह में डिग्रियां दी गई। इनमें 1381 फुल टाइम और 2403 डिस्टेंस एजुकेशन की डिग्री दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पद्म विभूषण आरए माशेलकर (चांसलर, आईसीटी, मुंबई और पूर्व महानिदेशक,सीएसआईआर) इसी के साथ अतिथि शरद विवेक सागर (प्रसिद्ध सामाजिक उद्यमी और संस्थापक और सीईओ, द डेक्सटेरिटी ग्लोबल ग्रुप) मौजूद रहे। इस मौके पर 26 गिल्ड,13 सिल्वर और 12 ब्रोंज मेडल दिए गए। यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन ओपी अग्रवाल ने बताया कि समारोह में 11 शोध की उपाधि ... Read more
एमिटी यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की रीजनल मीट का समापन
जयपुर। एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान में इंस्टिट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) की रीजनल मीट का समापन हुआ। क्षेत्रीय बैठक में कैंपस इनोवेशन इकोसिस्टम को संस्थागत बनाने और सुव्यवस्थित करने और उनकी उपलब्धियों पर चर्चा की गई। बैठक में एआईसीटीई की ओर दीपन साहू ने मीट को संबोधित करते हुए नवाचार और उद्यमिता के दृष्टिगत नई शिक्षा नीति और इनोवेटिव भारत की अवधारणा पर चर्चा की। डॉ. शीनू झंवर, अध्यक्ष, द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (टीआईई), राजस्थान और अमित पुरोहित, प्रोग्राम मैनेजर, आईस्टार्ट राजस्थान की उपस्थिति भी सराहनीय रही। प्रोग्राम के दौरान यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर (डॉ.) अमित जैन ने कहा कि रीजनल मीट क्रिएटिविटी और ... Read more