Tag: उत्तराखंड न्यूज़
कैसे पढ़ेंगी बेटियां! पिथौरागढ़ के बालिका विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, 41 पद कई सालों से खाली
रिपोर्ट: हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बेटियों का भविष्य सालों से अधर में लटका हुआ है. बेटियों को बेहतर शिक्षा देने के दावे पिथौरागढ़ जिले में फेल होते नजर आए हैं. जहां पर बेटियों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों का लंबे समय से टोटा चल रहा है, जिससे महत्वपूर्ण विषयों में छात्राओं की पढ़ाई अधूरी रह जाती है. विभाग ने रिक्त पदों पर किसी विद्यालयों में गेस्ट टीचर का विकल्प तो दिया है लेकिन वह गुणवत्ता वाली शिक्षा आज सीमांत की बेटियों को नहीं मिल पा रही है, जो शिक्षा के मंदिर में उन्हें मिलनी चाहिए. ... Read more
उत्तराखंड के इस सरकारी स्कूल में एडमिशन के लिए मची हाय तौबा, एंट्रेंस टेस्ट के बाद मिलता है दाखिला
रिपोर्ट- सुष्मिता थापाबागेश्वर. सरकारी स्कूलों से बच्चों को निकालकर कॉन्वेंट स्कूलों में भर्ती कराना अमूमन आम बात है. लेकिन यदि हम आपसे कहें कि उत्तराखंड में एक सरकारी स्कूल ऐसा भी है, जहां निजी स्कूल छोड़कर बच्चे पढ़ रहे हैं तो आपको शायद यकीन नहीं होगा. जी हां, बागेश्वर जिले के कपकोट में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय आज अपनी एक अलग मिसाल पेश कर रहा है. कई सरकारी स्कूल स्टूडेंट्स के अभाव में बंद होने की कगार पर हैं, लेकिन इस प्राथमिक विद्यालय में एडमिशन के लिए हाय-तौबा मची हुई है. 40 सीटों के लिए अब तक 300 आवेदन आ ... Read more
पीएम मोदी के फैन ने खोली चाय की दुकान…नाम रखा ‘पीएम चाय बार’, कई फ्लेवर में मिलती है चाय
रिपोर्ट: हिना आज़मी देहरादून: उत्तराखंड के कई युवाओं ने अपने स्टार्टअप को चाय से जोड़ा है. ऐसे ही हैं एक युवा सुकांत चौधरी. देहरादून के रहने वाले 28 वर्षीय सुकांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर धर्मपुर में ‘पीएम चाय बार’ शॉप शुरू की है, जहां मसाला, तुलसी, चॉकलेट, केसर, वनीला फ्लेवर समेत कई प्रकार की चाय मिलती है. सुकांत चौधरी ने बताया कि पढ़ाई के बाद वह अपना ही कारोबार शुरू करना चाहते थे, जिससे वह देहरादून में अपना ब्रांड बना सकें. सुकांत बताते हैं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत प्रभावित हैं, इसलिए वह प्रधानमंत्री मोदी ... Read more
Almora News: महिलाओं की सुरक्षा घेरा हुआ और मजबूत, ‘चीता मोबाइल’ बना नारी शक्ति का कवच
अल्मोड़ा. उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) महिला सुरक्षा को लेकर बेहद सक्रिय नजर आ रही है. इसी दिशा में अल्मोड़ा में महिला चीता मोबाइल की शुरुआत की गई है. इसकी शुरुआत अल्मोड़ा की नई एसएसपी रचिता जुयाल (IPS Rachita Juyal) द्वारा की गई है. नगर के लिए महिला चीता मोबाइल का गठन किया गया है. इसका सबसे ज्यादा फायदा उन छात्राओं और महिलाओं को होगा जो थाने नहीं जाना चाहतीं. वे अब अपनी समस्याएं महिला चीता कर्मियों को बता सकती हैं. जिसके आधार पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. एसएसपी रचिता जुयाल ने बताया कि जल्द ही जनपद के ... Read more
Uttarakhand Assembly Budget Session: राज्यपाल के अभिभाषण दौरान हंगामा, कांग्रेस विधायकों का विरोध-प्रदर्शन
देहरादून. उत्तराखंड में सोमवार को बजट सत्र का आगाज हुआ. इस दौरान सत्र के पहले ही दिन जमकर हंगामा देखने को मिला. राज्यपाल के अभिभाषण के बीच कांग्रेस विधायकों ने जमकर हो-हल्ला किया. कांग्रेस सदस्यों ने जहां सदन के बाहर हंगामा किया. वहीं, सदन के अंदर भी वे मुखर नजर आए. सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह विधानसभा पहुंचे और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.राज्य में सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में धांधली, महंगाई और अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा भवन के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन किया. सोमवार को सदन की शुरुआत राज्यपाल के ... Read more
पहाड़ की अनोखी घास जो है औषधीय गुणों से भरपूर, मगर मारती है बिच्छू की तरह डंक, जानें डिटेल्स
रिपोर्ट : सीमा नाथ नैनीताल. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कई ऐसे पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर हैं. ऐसी ही एक घास पहाड़ी इलाकों में पाई जाती है, जिसे छूने से लोग डरते हैं, लेकिन यह औषधीय गुणों से भरपूर है. इसे बिच्छू घास, कंडाली या फिर सिसौंण (Nettle Leaf) भी कहा जाता है. गढ़वाल में इसे कंडाली और कुमाऊं में इसे सिसौंण कहा जाता है. साथ ही इसे एक प्राकृतिक मल्टी विटामिन के रूप में भी जाना जाता है. 800 से 2000 मीटर की ऊंचाई पर मिलने वाली यह घास डंक मारने के लिए जानी ... Read more
उत्तराखंड के इस जिले में खुला ‘पैड बैंक’, यहां से फ्री में लें सेनेटरी नैपकिन
रोहित भट्टअल्मोड़ा. आप में से हर किसी ने ब्लड बैंक, वॉटर बैंक या फिर पैसे के लेन देन वाले बैंकों का नाम तो सुना होगा लेकिन उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पहली बार ऐसा पैड बैंक खुला है, जहां से कोई भी निशुल्क में सेनिटरी पैड ले जा सकता है. साथ ही कोई भी यहां पैड डोनेट कर सकता है. अल्मोड़ा में इसकी शुरुआत सोच संस्था द्वारा की गई है. अल्मोड़ा के मिलन चौक के पास स्थित खम्पा मार्केट में स्थित सोच संस्था के ऑफिस में पैड बैंक खुला है, जहां से जरूरतमंद लड़कियां और महिलाएं यहां से सेनेटरी पैड मुफ्त में ... Read more
Nainital News: नैनीताल की वो पहाड़ी जो रूस के अल्मा हिल्स से खाती है मेल, जानिए इसकी कहानी
रिपोर्ट: सीमा नाथ नैनीताल: देवभूमि उत्तराखंड का खूबसूरत शहर नैनीताल चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है. यह अपने प्राकृतिक सौन्दर्य और ठंडी आबोहवा की वजह से लोगों को बेहद पसंद आता है. यहां आकर स्वर्ग जैसा अहसास होता है. इस शहर का अपना एक अलग ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है. ब्रिटिश हुक्मरानों ने इस शहर को आरामगाह के रूप में बसाया था. इसके लिए उन्होंने सुख सुविधाओं भरे कई संसाधन भी जोड़े और इसी तरह धीरे धीरे समय के साथ साथ इस शहर के विकास में कई अध्याय जुड़ते चले गए. जिसमें शहर के ऐतिहासिक भवन भी शामिल ... Read more
उत्तराखंड के युवाओं से बोले पीएम मोदी- नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं को नई सदी के लिए तैयार करती है
देहरादून. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से उत्तराखंड रोजगार मेले को सम्बोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन उन लोगों के लिये नई शुरुआत का दिन है, जिन्हें अपने नियुक्त पत्र मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह न केवल जीवन को बदलने वाला अवसर है, बल्कि समग्र बदलाव के लिये एक माध्यम भी है. शिक्षा क्षेत्र के संदर्भ में देश में होने वाले नये प्रयोगों को रेखांकित करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पाने वाले लोगों में से ज्यादातर लोग शिक्षा क्षेत्र में सेवा देंगे. इस संकल्प को आगे बढ़ाने के क्रम में ... Read more
Nainital Bubu’s Cafe: अमेरिका में नौकरी छोड़ नैनीताल में खोला बूबूज कैफे, जानिए पूरी कहानी
हिमांशु जोशीनैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल के तल्लीताल बाजार में खुला है बूबूज ट्रीट कैफे (Bubu’s Treat Cafe), जो यहां के स्थानीय लोगों और नैनीताल आने वाले पर्यटकों को स्वादिष्ट और अच्छा खाना दे रहा है. इस कैफे की खास बात है इसका नाम और इसके अंदर का बनाया गया डिजाइन. कैफे के मालिक वैभव ने ‘न्यूज 18 लोकल’ से बात करते हुए बताया कि उन्होंने नैनीताल के स्कूल से ही पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की और फिर एमबीए का कोर्स किया. इस दौरान वह यूएस चले गए और वहां इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट में काम किया. कोरोना काल की ... Read more