Tag: education department
असर खबर का – हरकत में आए शिक्षा विभाग के अधिकारी
मनोहरथाना। मनोहरथाना ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय आफूखेड़ी में 10 सालों से विद्यालय भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण गांव के बच्चे एक चबूतरे पर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर है। वहीं विद्यालय में राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाला राशि से भी बच्चो के खेल की और विद्यालय में कोई भी सामग्री अध्यापक द्वारा नहीं खरीदी गई और पैसे उठा लिए। वहीं विद्यालय में ना तो खेल का सामान हैं इस खबर को लेकर दैनिक नवज्योति टीम ने मुद्दा उठाया था। 1 मई को शिक्षा का मंदिर खंडहर में तब्दील,सात सालों से टीन शेड के नीचे पढ़ ... Read more
1207 प्राइवेट स्कूलों का अटका 22.50 करोड़ का भुगतान
कोटा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम-आरटीई के दायरे में आने वाले कोटा जिले के 1 हजार से अधिक निजी स्कूलों का 22 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान अटक गया है। जिससे प्रावइेट स्कूलों के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर नहीं हो सका। जबकि, शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष मार्च समाप्ती से पहले ही सभी पेंडिंग बिल बनाकर ट्रेजरी भिजवा दिए थे। जहां से बिल पास भी हो गए लेकिन वित्त विभाग जयपुर से ईसीएस नहीं होने के कारण स्कूलों का भुगतान अटक गया। क्या है मामलाकोटा जिले में डीओ सैकंडरी व डीओ एलीमेंट्री को मिलाकर कुल 1207 प्राइवेट स्कूल आरटीई ... Read more
तीन शिक्षकों के भरोसे स्कूल, विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में
झालरापाटन। एक ओर तो शिक्षा विभाग कस्बे के छोटे-छोटे गांवों में शिक्षा का पाठ पढ़ाते हुए स्कूल सृजित कर रहे है। वही दूसरी ओर शहर के राजकीय नूतन उच्च प्राथमिक विद्यालय झालरापाटन में शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते आज भी 188 बच्चों का नामांकन होने के बावजूद भी मात्र 3 शिक्षक व एक कार्यवाहक प्रधानाचार्य के भरोसे चल रहा है। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट हो रही है, इससे अभिभावकों में रोष है। अभिभावकों ने शुक्रवार को स्कूल में प्रदर्शन कर जल्द से जल्द शिक्षकों को लगाने की मांग की। अभिभावक भावनीशंकर रेगर,रमेश रेगर,अर्जुन सोनी, रेखा,अनिता,रामदयाल समेत अन्य ने ... Read more
कितनी है दौलत अब सरेआम करनी होगी
कोटा। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को अब 31 मार्च तक अपनी स्वामित्व वाली अचल संपत्ति की जानकारी राजस्थान सरकार के राज काज पोर्टल पर आईपीआर खंड में दर्ज करानी होगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व में विभाग के कर्मचारियों को अपनी संपूर्ण अचल संपत्ति की जानकारी 31 जनवरी तक आॅनलाइन करनी थी जिसमें कुछ कर्मचारियों द्वारा अपनी अचल संपत्ति का ब्यौरा आॅनलाइन नहीं किया था। जिसके लिए जानकारी आॅनलाइन करने की अवधी बढ़ाई गई है। राज्य के करीब 4 लाख कर्मचारी कर चुके जानकारी आॅनलाइनइस साल शिक्षा विभाग के करीब 4 लाख ... Read more
आदेश के बाद भी कई विद्यालयों में अंकित नहीं शिक्षकों व कर्मचारियों के नाम और पद
कोटा। शिक्षा विभाग हाल ही में जारी आदेश में कहा गया था कि सभी राजकीय विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की जानकारी उनके पद, कार्यस्थान के साथ उनके मोबाइल फोन नंबर के साथ शिक्षा विभाग के शाला दर्पण पोर्टल पर भी अपडेट करनी होती है। जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को स्कूल के स्टॉफ के बारे में जानकारी रहे। साथ ही अभिभावक को पता रहे कि उनके स्कूल में कौन व्यक्ति शिक्षक पद पर कार्यरत है और कौनसा व्यक्ति प्रशासनिक पद पर कार्यरत है। शिक्षा विभाग की ओर से इस नवाचार को अभिभावकों और विद्यालय ... Read more
कागजों में खेल मैदान, हकीकत की जमीन से नदारद
कोटा। एक विद्यार्थी को स्कूल में जितनी कक्षा और प्रयोगशालाओं की आवश्यकता होती है उतनी ही खेल के मैदान की होती है। जिससे विद्यार्थी का शैक्षणिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास हो सके और उसकी प्रतिभा निखर सके। लेकिन कोटा के अधिकतर निजी विद्यालयों में ना तो खेल मैदान है और ना ही उसके लिए जगह। इन विद्यालयों के पास कोई विकसित खेल मैदान ना होने के बावजूद भी मान्यता मिली हुई है। ऐसे में विद्यार्थियों की न कोई शारीरिक गतिविधि होती है और ना ही कोई खेलकूद की कोई गतिविधि। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार खेल ... Read more
शिक्षा विभाग ने जारी की जिला रैंकिंग
जयपुर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् की ओर से फरवरी महीने की शिक्षा रैंकिंग जारी की गई है। इसमें जयपुर जिला प्रदेश में 33वें स्थान पर रहकर सबसे फिसड्डी रैंक हासिल की है, जिसमें इस बार 27.42 अंक हासिल किए है। धौलपुर जिले में 46.53 अंक हासिल पर प्रदेश में तीसरे नंबर पर अपना स्थान बनाने में सफलता हासिल की है। पहले नम्बर पर कोटा ने 52.97 अंकों के साथ स्थान बनाया है। वहीं दूसरे स्थान पर डूंगरपुर ने 50.30 अंकों का स्कोर प्राप्त किया है। इसके साथ ही बासंवाड़ा 32वें स्थान पर हरा है, जिसने 28.63 अंक प्राप्त किए है।
शिक्षा विभाग की पहल, आमजन जान सकेंगे विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों का विवरण
जयपुर। शिक्षा विभाग ने विशेष पहल की है, जिसमें अब आमजन जान सकेंगे कि अपने विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों का विस्तृत विवरण क्या है। इसकी पालना प्रदेश के सभी स्कूलों को करने होगी, जिसके निर्देश विभाग ने जारी कर दिए हैं। वर्तमान समग्र शिक्षा अभियान एवं भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में शैक्षिक एवं प्रशासनिक वस्तुस्थिति का अवलोकन अभिभावकों एवं सामान्यजन के द्वारा अवलोकन किया जा सकेगा। इसके साथ ही समस्त आवश्यक सूचनाएं विद्यालय की नजर में शीर्षक से संकलित कर अद्यतन रूप से नोटिस बोर्ड पर चस्पा किए जाने बाबत निर्देश ... Read more
Bihar Schools Shift to 6-Hour Day: Timings Reduced Amidst Chief Minister's Assurance | – Times of India
The Education Department in Bihar has reduced the school timings from 8 hours to 6 hours per day. The announcement came soon after the state’s Chief Minister Nitish Kumar assured the state assembly that the existing school duration would be reduced. Following the new timings, government-run schools will function from 10 am to 4 pm. A circular issued by the Director of Secondary Education, Kanhaiya Prasad Srivastava, stated that the new timings will be effective immediately.“Bihar CM stated that the timings of school activities should be from 10 am to 4 pm only.The CM’s assurance has come amidst trouble in ... Read more
प्रदेश के स्कूलों में तंबाकू नियंत्रण पर शिक्षा विभाग सख्त, अब बनाई कमेटी
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। प्रदेश के स्कूलों में तंबाकू नियंत्रण को लेकर शिक्षा विभाग सख्त है। जो इसकी पालना नहीं करेगा उस पर विभाग कार्रवाई करेगा। अभिभावक संघ बोल रहे है कि विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे और तंबाकू नियंत्रण की कमेटी में बिना अभिभावकों के कैसे बेहतर काम हो सकता है। दरअसल विद्यार्थियों के किए जा रहे तंबाकू सेवन पर नियंत्रण को लेकर शिक्षा विभाग ने यह कवायद की है और प्रदेश के 70 हजार स्कूलों में तंबाकू नियंत्रण कमेटी गठित करने की घोषणा की है। इस पर संयुक्त अभिभावक संघ ने कहा कि विभाग जिम्मेदारियों से ... Read more