Tag: education
कहीं धर्मशाला तो कहीं स्कूलों में चल रहे सरकारी कॉलेज
कोटा। हाड़ौती के सरकारी महाविद्यालय धर्मशाला व स्कूलों में चल रहे हैं, जहां सुविधाएं तो न के बराबर हैं लेकिन हादसों का खतरा भरपूर है। इन कॉलेजों को आज तक खुद का भवन नसीब नहीं हुआ। कस्बों के सरकारी स्कूलों में उधार के कमरों में यह कॉलेज चल रहे हैं। हालात यह हैं, कहीं 2 तो कहीं 4 कमरों में कॉलेज संचालित करना पड़ रहा है। जबकि, अधिकतर महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या 600 से ज्यादा है। वहीं, नए खुले कॉलेजों में भी 180 विद्यार्थियों का नामांकन है। ऐसे में विद्यार्थियों को बैठने तक की जगह नहीं मिलती। हाल ही ... Read more
नई तकनीक और संस्कारों से विद्यार्थियों का संवरेगा भविष्य
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। प्रदेश में स्कूली शिक्षा में नई तकनीक और प्राचीन संस्कारों के समन्वय से विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए हर स्तर पर सतत पहल राज्य सरकार की ओर से की जाएगी। इंफ्रास्ट्रकचर और मैन पावर की पुख्ता व्यवस्था के बाद ही नए स्कूल खोलेंगे, जिससे विद्यार्थियों को पूरा लाभ मिलेगा। वहीं शिक्षा विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। साथ ही प्रदेश में संचालित हो रहे महात्मा गांधी इग्लिश मीडियम स्कूलों में टीचर्स की पर्याप्त संख्या और भवनों की स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा। उसके बाद आगे की दिशा तय की जाएगी। बालिका शिक्षा ही ... Read more
Schools in Noida, Greater Noida closed till Jan 16 for students up to Class 8
All schools in Gautam Buddha Nagar will remain closed for students up to class 8 till Tuesday i.e. January 16, in view of prevailing dense fog and cold weather conditions in the district, said an official order issued by the district’s Basic Education Officer. District Basic Education Officer Rahul Panwar said the order stands applicable to all schools recognised by the state board, CBSE, ICSE, IB and others located in the district. The decision has been taken due to the cold day conditions and prevailing dense fog, the order said. As per the order, the said suspension of classes will ... Read more
कहने को लाडो, असल में ‘लडडू’ ही गोपाल
कोटा। कहने को लाड़ो, असल में लडडू ही गोपाल…, यह मुहावरा नहीं बल्कि समाज के दोहरे चरित्र का आईना है। बेटियों को बराबरी का हक होने का एहसास तो कराया जाता है लेकिन जब साबित करने की बारी आती है तो समानता का आईना दोगलेपन की दरार से तड़क जाता है। आधुनिक युग में आज भी बेटों और बेटियों की शिक्षा में भेद किया जा रहा है। जिसकी गवाही सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का रिकॉर्ड खुद बयां कर रहा है। नवज्योति ने कोटा जिले के करीब 2 हजार सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के पिछले चार सालों ... Read more
समाज का दोहरा रवैया: मुफ्त शिक्षा से बेटी और महंगी फीस से संवार रहे बेटों का भविष्य
कोटा। जिले के सरकारी स्कूलों में लड़कों की संख्या लगातार घट रही है। वहीं, प्राइवेट स्कूलों में तेजी से बढ़ रही है। जबकि, सरकारी में लड़कियों का नामांकन बढ़ रहा तो प्राइवेट में घट गया। इसका एक मात्र कारण अभिभावकों की दोहरी मानसिकता नजर आता है। लोग अब भी बेटों को ही अच्छी सुिुवधा उपलब्ध कराने में रुचि दिखाते हैं। बेटियों को सरकारी में मुफ्त शिक्षा और बेटों को महंगी फीस देकर प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। नवज्योति ने जिले के 2 हजार से ज्यादा सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के पिछले 4 वर्षों के नामांकन का रिकॉर्ड खंगाला तो ... Read more
PM Modi emphasizes on eliminating language barriers in education – Times of India
NEW DELHI: Recalling a practice from earlier years when children would commonly drop out of schools or quit studying altogether because of language handicaps, Prime Minister Narendra Modi on Sunday the new National Education Policy was helping eradicate such obstacles to learning.In his final ‘Mann Ki Baat’ address in the outgoing year, Prime Minister Modi said the Centre’s endeavour is that language should not become a hindrance to education and the holistic progress of any child. “In our country, many children would leave studies midway due to language handicaps. Our new National Education Policy is helping eliminate such obstacles to ... Read more
शिक्षा की बदौलत ही साकार होगा विकसित भारत का सपना
केन्द्र सरकार वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित देश के रूप में देखना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल में एक कार्यशाला के दौरान देशभर के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, संस्थानों के प्रमुखों और संकाय सदस्यों को संबोधित किया। इसमें मोदी ने प्रत्येक विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और युवाओं की ऊर्जा को विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में लगाने पर बल दिया है। मोदी ने विकसित भारत के सपने के साथ विश्वविद्यालयों को क्यों जोड़ा है, इस पर हमें व्यापक चिंतन करने की जरूरत है। मैं 44 साल तक दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहा हूं। एक ... Read more
बिहार के शिक्षा विभाग के अधिकारी का किडनैप, रातभर कार में घुमाया…नाले में फंसी गाड़ी तो…
किडनैपरों ने अधिकारी को गाड़ी समेत अगवा कर लिया था खास बातें अधिकारी को गाड़ी समेत अगवा कर लिया
गाड़ी नाले में जा फंसी
किडनैपरों की तलाश जारी बिहार के हाजीपुर में शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी का उस वक्त अपहरण कर लिया गया जब वे अपनी गाड़ी से हाजीपुर से पटना लौट रहे थे. वारदात को लेकर दर्ज कराई गई एफआईआर में फिरौती के लिए अपहरण किये जाने का जिक्र है. यह भी पढ़ें किडनैप हुए अधिकारी, वैशाली के शिक्षा महकमे में तैनात बड़े अधिकारी के तौर पर तैनात हैं. 16 दिसंबर की रात हाजीपुर अपने कार्यालय से ... Read more
असर खबर का – स्कूली शिक्षा में कोटा प्रदेश में दूसरे नम्बर पर आया
कोटा। शिक्षा नगरी के लिए खुशखबरी है। स्कूली शिक्षा में कोटा प्रदेश में दूसरे नम्बर पर रहा। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा जारी की गई रैंकिंग में कोटा 50.91 अंक हासिल कर राज्य में दूसरे पायदान पर अपना स्थान बनाने में कामयाब हुआ। जबकि, राजधानी जयपुर अपनी रैंकिंग संभाल नहीं पाया और 26वें नम्बर पर पहुंच गया। वहीं, 55 अंकों के साथ चुरू प्रदेश में अव्वल रहा। इधर, भीलवाड़ा 49.96 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति ने सरकारी विद्यालयों में क्वालिटी एजुकेशन को लेकर अभियान चलाया था। जिसके बाद शिक्षा अधिकारियों ने शैक्षणिक व्यवस्थाओं ... Read more
लाइब्रेरी डे पर शिक्षा विभाग की पहली बार पहल
जयपुर। प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग निरंतर प्रयासरत रहता है। विभाग के विभिन्न नवाचार एवं अभिनव पहल शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। इस कड़ी में विभाग ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को लाइब्रेरी से लाभान्वित करने के लिए अभिनव पहल की है। नो बैग डे के अवसर पर प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालयों में लाइब्रेरी डे का आयोजन किया गया। इस अभिनव पहल के तहत प्रदेश के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संचालित पुस्तकालयों का शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित डाइट के प्रधानाचार्य और फैकल्टी द्वारा गहन ... Read more