Tag: uttarakhand Latest news

…तो उत्तराखंड के 20 हजार से अधिक शिक्षक लोकसभा चुनाव में नहीं करेंगे वोटिंग! ये है वजह 

देहरादून. प्रमोशन, ट्रांसफर पॉलिसी में काउंसलिंग की व्यव्स्था समेत शिक्षक संघ की 35 मांग है. इसको लेकर संघ पिछले 1 महीने से आंदोलनरत है. अब 6 नवंबर को शिक्षा निदेशालय में तालाबंदी करने का भी ऐलान कर चुके हैं. पिछले एक महीने से कभी शिक्षा निदेशालय में प्रोटेस्ट तो कभी स्कूलों में काली पट्टी बांधकर स्टूडेन्ट्स को पढ़ा रहे टीचर्स अब लोकसभा चुनाव में वोट नहीं करने की बात कह रहे हैं. प्रदेश के राजकीय शिक्षक संघ ने यह फैसला लिया है. शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान का कहना है की कई दौर की मीटिंग हो चुकी है, ... Read more

Video- स्कूल में छात्राएं करने लगीं अजीब हरकतें, डॉक्टर ने बताया मास हिस्टीरिया

चंपावत. उत्तराखंड के चंपावत में स्कूली छात्रों के बीच मास हिस्टीरिया की घटना के सुर्खियों में आने के बाद, उत्तरकाशी से ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जहां बाढ़ के बाद स्कूल लौटीं स्कूली छात्राओं को सामूहिक रूप से अजीबोगरीब हरकतें करते देखा जा सकता है. छात्राओं का ये वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो तब का बताया जा रहा है, जब उत्तरकाशी के धौंत्री क्षेत्र में स्थित कामद में राजकीय इंटर कॉलेज के नए भवन में प्रवेश करते ही गुरुवार को लगभग एक दर्जन लड़कियों ने कथित तौर पर चिल्लाना शुरू कर दिया. विशेषज्ञों के मुताबिक, स्कूली ... Read more

तेंदुए का ऐसा आतंक नहीं देखा होगा, इंसानों पर हो रहे हमले से ग्रामीणों में ख़ौफ

हिमांशु जोश/पिथौरागढ़. पिथौरागढ़ जिले की गंगोलीहाट तहसील में गुलदार/तेंदुए  के आतंक से लोग परेशान हैं. इस इलाके में लगातार गुलदार के इंसानों पर हो रहे हमले से ग्रामीण ख़ौफ में है. यहां एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है जिसके बाद वन विभाग अभी तक इसी गांव से 2 गुलदार पकड़ चुका है. फिर भी इस इलाके में गुलदार सक्रिय है और लगातार आबादी के आसपास देखा जा रहा है. यहां के ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर जान से मारने की मांग की है और वन विभाग के खिलाफ सड़कों में उतर कर प्रदर्शन भी किया है और ... Read more

पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे पिथौरागढ़ में जिले से बाहर हुए ट्रांसफर, कैसे सुधरेंगे हालात?

हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है. पहले ही से हमेशा शिक्षकों की कमी का सामना पिथौरागढ़ जिले ने किया है, और इसकी गंभीरता अब और बढ़ गई है क्योंकि कई शिक्षक अन्य जिलों में ट्रांसफर हो गए हैं. इसका सीधा प्रभाव छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है. जिले में शिक्षा विभाग के अन्य जनपदों से शिक्षकों की भर्ती के बिना अद्यतित किये जाने से, इस विषय पर विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं. पिथौरागढ़ के मुख्य शिक्षा अधिकारी एच एस जुकरिया ने बताया कि ट्रांसफर के संबंध में ... Read more

UBSE Result: बोर्ड में बागेश्वर का शानदार प्रदर्शन, ज्योति को हाई स्कूल में 5वां तो इंटर में प्रिया को 14वां स्थान, जिला टॉप हैं दोनों

हाइलाइट्स उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी. 10वीं में सुशांत और 12वीं में तनु ने प्रदेश में किया टॉप. रिपोर्ट-सुष्मिता थापाबागेश्वर. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (UBSE Uttarakhand Board Result 2023) जारी कर दिया है. बोर्ड परीक्षा में बागेश्वर जिला का रिजल्ट शानदार रहा है. 10वीं की परीक्षा में ज्योति जोशी ने 98% अंक लाकर पूरे प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त किया है, वहीं जीएस माजिला स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज कांडा की छात्रा प्रिया पांडे ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान ... Read more

उत्तराखंड में फ्लॉप रहा अरविंद केजरीवाल का दिल्ली एजुकेशन मॉडल! AAP बोली-नकल के लिए चाहिए अक्ल 

हाइलाइट्स उत्तराखंड में फ्लॉप रहा केजरीवाल एजुकेशन पैटर्न. उत्तराखंड राज्य में चल रहे 189 अटल उत्कृष्ट स्कूल. विद्यालयों में टीचर्स की कमी, पुस्तकें भी उपलब्ध नहीं. देहरादून. उत्तराखंड में केजरीवाल स्कूल मॉडल की कॉपी बुरी तरह पिट गयी है. आलम ये है कि स्कूल तो इंग्लिश मीडियम कर दिए गए, लेकिन अंग्रेजी का टीचर ही स्कूल में नहीं मिलेंगे. यही नहीं किताबें तो 6 से 12 क्लास तक के किसी भी स्टूडेंट्स के पास नहीं है. ऐसे में उत्तराखंड सरकार कठघरे में खड़ी दिख रही है, जबकि आम आदमी पार्टी इसको लेकर हमलावर है. बता दें कि साल 2021 में ... Read more

उत्तराखंडः10वीं और 12वीं में फेल हुए बच्चों को मिलेगा पास होने का मौका, जानें-कैसे

देहरादून: उत्तराखंड में मैट्रिक और इंटर-मीडिएट की परीक्षा में 1 या 2 विषयों में फेल होने वाले विद्यार्थियों को सरकार पास होने का मौका देने जा रही है. दरअसल, उत्तराखंड बोर्ड बैक पेपर की सुविधा देने जा रही है. बता दें कि जो विद्यार्थी सिर्फ 2 विषयों में फैल होंगे. केवल, वहीं बैक पेपर की परीक्षा दे सकते है. बुधवार को होने वाली केबिनेट में सरकार एजुकेशन डिपार्टमेंट के इस प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है. इस साल बोर्ड परीक्षा में 48 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं. दरअसल, सीबीएसई के तर्ज पर अब उत्तराखण्ड बोर्ड भी बोर्ड स्टूडेंट्स को एक ... Read more

शिक्षा विभाग का गजब खेल! कहीं 54 बच्‍चों पर 18 शिक्षक तैनात तो कहीं एक टीचर के सहारे पूरा स्‍कूल

हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़. उत्तराखंड के शिक्षा विभाग का गजब हाल है. दअरसल पिथौरागढ़ के कई सरकारी स्कूल एक शिक्षक के भरोसे हैं, तो एक इंटर कॉलेज ऐसा भी हैं, जहां नाम मात्र के स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए 16 परमानेंट टीचर्स सहित कुल 18 का स्टाफ तैनात है. हम बात कर रहे हैं पिथौरागढ़ हेडक्वार्टर के करीब पीपलकोट इंटर कॉलेज की. एक दौर था जब पीपलकोट इंटर कॉलेज में छात्रों का जमावड़ा लगा रहता था, लेकिन बदलते वक्त के साथ अन्य सरकारी स्कूलों की तरह यहां भी छात्र संख्या में लगातार कमी आई है. हालात ये हैं कि इस सरकारी ... Read more

Haldwani Crime News: घर में गैर मर्द के साथ मिली पत्नी, पूछने पर पीट दिया, केस दर्ज

रिपोर्ट : पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से ‘पति, पत्नी और वो’ का एक मामला सामने आया है. बाजार से पति जब घर लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद था. उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला. कुछ समय बाद जब दरवाजा खुला, तो अंदर पत्नी एक पराए मर्द के साथ थी. इसकी वजह पूछने पर पत्नी व उसका प्रेमी बिफर गए और दोनों ने मिलकर पति को पीट दिया. पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. मामले की जांच की जा रही है. ... Read more

गढ़वाली फिल्ममेकर सुशीला रावत ने बताए वे गुर जिससे स्थानीय फिल्में करेंगी बेहतर व्यवसाय

देहरादून. उत्तराखंड के हरे-भरे पेड़-पौधे और हसीन वादियां बॉलीवुड और हॉलीवुड निर्माताओं को भी खींच लाती है, लेकिन यहां की स्थानीय फिल्में आज भी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. बेहतरीन कहानी, पहाड़ का दर्द बयां करती गढ़वाली फिल्मों के प्लाट, लोकेशन और कलाकारों की मेहनत अन्य फिल्मकारों की तरह ही होती हैं. जटिल भोगौलिक स्थिति और सीमित संसाधनों के बावजूद फिल्म निर्माता और निर्देशक गढ़वाली फिल्में बनाते हैं और कुछ ही जगह पर पर्दे पर फिल्में रिलीज हो पाती हैं. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि जितनी मेहनत गढ़वाली फिल्मों को बनाने के लिए लगती है, ... Read more