Tag: uttarakhand News

पहाड़ के मोटे अनाजों को खरीदेगी एसएसबी, सीमांत के किसानों को मिलेगी मदद

हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. पूरे देश में इन दिनों मोटे अनाज की पैदावार बढ़ाने और उनका ज्यादा उपयोग करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है. उत्तराखंड की बात करें तो यहां स्कूलों में मिलने वाले मिड डे मील में भी मोटे अनाजों को प्रमुख रूप से शामिल किया है. ऐसे में देखा जाए तो मोटे अनाजों जैसे मड़वा, ज्वार, बाजरा चना आदि चीजों की डिमांड भी काफी बढ़ती जा रही है. अगर किसान बंधु इन चीजों की व्यापक रूप से खेती करें तो यह उनकी आजीविका को निश्चित रूप से बड़ा सकता है. पहाड़ी जिलों की बात करें तो ... Read more

ऊधम सिंह नगर जिले में पिछले 15 महीनों में  168 बच्चों में दिल में छेद के मामले आए सामने, तीन की मौत 

वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर: पिछले कुछ सालों में तापमान में हुए बदलाव और खानपान में हुए परिवर्तन के कारण, आजकल कम उम्र में दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले आम हो गए हैं. खासकर, 0 से 18 साल के बच्चों के दिल में छेद के मामले में वृद्धि दिखाई दे रही है. इस चुनौती के सामने देखते हुए, केंद्र सरकार ने आरबीएसके अभियान की टीम को तैयार किया है, जो स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों की जांच करती है. उन बच्चों को भी निरिक्षण किया जाता है जिनमें लक्षण पाए जाते हैं, और उन्हें केंद्र सरकार की ओर ... Read more

तीन तलाक से पीड़ित शबनम ऑटो रिक्शा चलाकर कर रहीं परिवार का गुजारा

वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर : महिलाओं को तलाक के बाद देवासी की जिंदगी गुजारते तो आपने बहुत देखा होगा. लेकिन उत्तराखंड की रहने वाली शबनम आज लोगों के लिए मिसाल बन चुकी है. तीन तलाक के बाद अपने बच्चों का पालन पोषण करने की जिम्मेदारी अपने सिर पर लेकर शबनम ने ऑटो रिक्शा सीखकर ऑटो रिक्शा चलाना शुरू कर दिया है. शबनम आजकल उत्तराखंड के काशीपुर क्षेत्र में अक्सर ऑटो रिक्शा चलाते नजर आती है. काशीपुर क्षेत्र में रिक्शा चलाती हैं शबनम उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र की रहने वाली शबनम के पति ने उन्हें तीन तलाक दे ... Read more

Video- स्कूल में छात्राएं करने लगीं अजीब हरकतें, डॉक्टर ने बताया मास हिस्टीरिया

चंपावत. उत्तराखंड के चंपावत में स्कूली छात्रों के बीच मास हिस्टीरिया की घटना के सुर्खियों में आने के बाद, उत्तरकाशी से ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जहां बाढ़ के बाद स्कूल लौटीं स्कूली छात्राओं को सामूहिक रूप से अजीबोगरीब हरकतें करते देखा जा सकता है. छात्राओं का ये वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो तब का बताया जा रहा है, जब उत्तरकाशी के धौंत्री क्षेत्र में स्थित कामद में राजकीय इंटर कॉलेज के नए भवन में प्रवेश करते ही गुरुवार को लगभग एक दर्जन लड़कियों ने कथित तौर पर चिल्लाना शुरू कर दिया. विशेषज्ञों के मुताबिक, स्कूली ... Read more

छोड़कर 25 हजार की नौकरी, करने लगी स्ट्रीट डॉग्स की सेवा, जानें ये कौन हैं

वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर. बेजुबान जानवरों से प्रेम करना सीखना है तो ऊधम सिंह नगर जिले की रहने वाली पशु प्रेमी चीना शर्मा से आप सीख सकते हैं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि पशु प्रेमी चीना शर्मा ने पिछले दस साल से स्ट्रीट डॉग्स के साथ-साथ दूसरे बेजुबानों की भी सेवा कर रही हैं. उनके पशु प्रेम का आलम ये है कि जब उन्हें वक्त की कमी महसूस हुई तो उन्होंने स्कूल की नौकरी छोड़ दी और पूरा दिन बेजुबानों की सेवा में लगा दिया. आज पशु प्रेमी अंजना सिंह और ममता जीना के साथ मिलकर चीना शर्मा शेल्टर होम ... Read more

उत्तराखंड का साढ़े पांच साल का बच्चा बना दुनिया का सबसे कम उम्र का Chess Player

राहुल सिंह/ हल्द्वानी. उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. खेल, संगीत, एक्टिंग, कला से लेकर हर क्षेत्र में राज्य के तमाम लोगों ने अपने हुनर का परिचय दिया है. इस फेहरिस्त में अब एक साढ़े पांच साल का बच्चा भी शामिल हो गया है. हम बात कर रहे हैं कुमाऊं के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले शहर हल्द्वानी के रहने वाले तेजस तिवारी (Tejas Tiwari Chess Uttarakhand) की. तेजस दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं. अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (International Chess Federation aka FIDE) ने उन्हें सबसे कम उम्र का खिलाड़ी घोषित किया है. FIDE ... Read more

अल्मोड़ा पुलिस ने पकड़ी ‘स्मैक’ की अब तक की सबसे बड़ी खेप!

राहुल सिंह/रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड में पुलिस का ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान (Drugs Free Devbhumi Campaign) जारी है. सभी 13 जिलों की पुलिस नशे के सौदागरों पर नकेल कस रही है. इसी कड़ी में अल्मोड़ा पुलिस (Almora Police) को बड़ी कामयाबी मिली है. जिले में पहली बार स्मैक की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की गई है. इसकी कीमत 16 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के सीओ विमल प्रसाद के नेतृत्वमें एसओजी, एएनटीएफ और कोतवाली पुलिस की ... Read more

विभाग ने बंद किया 123 साल पुराना सरकारी स्कूल, ग्रामीणों ने जबरन खुलवाया

जिले में सिर्फ सिरपोली ही नहीं और भी ऐसे कई स्कूल हैं जहां  शिक्षा विभाग समय के साथ ना तो इन विद्यालयों के भवन सुधार पाया है और ना ही यहां की शिक्षा व्यवस्था को, जिससे आज पहाड़ों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना एक बड़ी चुनौती बन गया है.

कभी खंडहर बन चुका था देहरादून का यह सरकारी स्कूल, प्र‍िंस‍िपल की जिद से चमकी सूरत, देखें Video

अरशद खान/देहरादून: देहरादून से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नयागांव पैलियो में एक अध्यापक ने कारनामा कर दिखाया है. दरअसल अध्यापक का नाम दुर्गा प्रसाद तिवारी है और यह उत्तराखंड के जोशीमठ सरस्वती शिशु मंदिर से राजधानी देहरादून एक विशेष जिम्मेदारी के साथ आए. जिम्मेदारी थी 5 सालों से बंद पड़े एक स्कूल को पुनः शुरू करने की. इन 5 सालों में स्कूल पूर्ण रूप से खंडहर में तब्दील हो चुका था, लेकिन दुर्गा प्रसाद तिवारी ने नयागांव पैलियो के सरस्वती शिशु मंदिर को अपने बलबूते पर एक बार फिर से शुरू कर दिया और आज इस स्कूल की ... Read more

मूसलाधार बारिश में फंसे परीक्षा देने आए युवा, तब देवदूत बने PCS अफसर

वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर :उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित की समूहग की परीक्षा के लिए ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र के नालंदा स्कूल परीक्षा केंद्र बनाया गया था. समूह ग की परीक्षा से ठीक पहले मूसलधार बारिश होने से रास्ते में जल भराव हो गया था, मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र तहसील प्रशासन की टीम और नगर पालिका किच्छा की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पानी निकलवाने का प्रयास करने लगे. परीक्षा से पहले रास्ता साफ ना होने पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने अपने स्तर से ... Read more