Tag: uttarakhand News
Dehradun News : बेसहारा बच्चों के लिए वरदान बना ऑपरेशन मुक्ति, 2100 मासूमों का हुआ नामांकन, जानिए पूरी खबर
रिपोर्ट : हिना आज़मी देहरादून. सड़क और चौराहों पर भीख मांगने वाले छोटे बच्चे शिक्षा से वंचित रहते है और जिम्मेदारियों के चलते भिक्षावृत्ति के इस दलदल में फंस जाते हैं. उनके भविष्य को बचाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ऑपरेशन मुक्ति अभियान चला रही है, जिसमें पुलिस बच्चों को भिक्षा नहीं शिक्षा देने के लिए काम कर रही है. साल 2022 में एक नन्ही बालिका को ऑपरेशन मुक्ति के जरिए भिक्षावृत्ति से निकालकर उसका दाखिला कराया गया. बच्ची की मेहनत और लगन से उसने क्लास में अच्छा प्रदर्शन किया. उत्तराखंड पुलिस ऐसे कई बच्चों की देखभाल अभिभावक बनकर कर रही ... Read more
उत्तराखंड चार धाम यात्रा: 2022 में 350 श्रद्धालुओं की मौत, 90% को हार्ट अटैक, इस बार सरकार की बड़ी तैयारी
हाइलाइट्स उत्तराखंड में 22 अप्रैल से प्रारंभ होगी चारधाम यात्रा. ऑक्सीजन की कमी से होती है तीर्थ यात्रियों की मौत. 2022 में 350 ने गंवाई थी जान, 315 को हार्ट अटैक. रिपोर्ट- विशाल गर्गदेहरादून. उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 22 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली है. मिली जानकारी के अनुसार, सरकार कुछ रियायतें देने पर विचार कर सकती है. इस बार धामों में यात्रियों की संख्या सीमित करने के निर्णय को समाप्त करने, स्थानीय निवासियों को पंजीकरण के दायरे से बाहर रखने समेत अन्य मांग की जा रही है. वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा ... Read more
Famous Momos Dehradun: देहरादून की हॉट ड्राइव अंगीठी, यहां मिलते हैं लजीज अफगानी मोमो
रिपोर्ट- हिना आज़मी देहरादून. उत्तराखंड में ‘सिटी ऑफ लव’ देहरादून के लोगों को अगर किसी से लव है तो वह मोमो हैं. जी हां, देहरादून के लोगों को मोमो बहुत पसंद होते हैं. हो भी क्यों न, यहां के मोमोज में बात ही कुछ ऐसी है कि अगर कहीं मोमो बन रहे हो और कोई इंसान वहां से गुजर रहा हो, तो इसकी खुशबू से ही लोग खिंचे चले आने पर मजबूर हो जाते हैं. वै से तो देहरादून की वादियां और देहरादून का स्ट्रीट फूड बाहरी लोगों को भी बहुत पसंद आता है लेकिन सबसे ज्यादा लोग यहां पसंद ... Read more
पीएम मोदी के फैन ने खोली चाय की दुकान…नाम रखा ‘पीएम चाय बार’, कई फ्लेवर में मिलती है चाय
रिपोर्ट: हिना आज़मी देहरादून: उत्तराखंड के कई युवाओं ने अपने स्टार्टअप को चाय से जोड़ा है. ऐसे ही हैं एक युवा सुकांत चौधरी. देहरादून के रहने वाले 28 वर्षीय सुकांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर धर्मपुर में ‘पीएम चाय बार’ शॉप शुरू की है, जहां मसाला, तुलसी, चॉकलेट, केसर, वनीला फ्लेवर समेत कई प्रकार की चाय मिलती है. सुकांत चौधरी ने बताया कि पढ़ाई के बाद वह अपना ही कारोबार शुरू करना चाहते थे, जिससे वह देहरादून में अपना ब्रांड बना सकें. सुकांत बताते हैं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत प्रभावित हैं, इसलिए वह प्रधानमंत्री मोदी ... Read more
Uttarakhand के ‘गुरु द्रोण’ से मिलिए, 80000 पेड़ लगा चुके टीचर ने अपनी सैलरी से बदल दी स्कूल की तस्वीर
रिपोर्ट – सोनिया मिश्रा रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड के पहाड़ी गांवों से जहां पलायन लगातार हो रहा है, वहीं एक ग्रामीण इलाके के प्राथमिक विद्यालय में ऐसी तमाम सुख सुविधाएं हैं, जो एक प्राइवेट स्कूल में हो सकती हैं. स्कूल में प्रोजेक्टर से पढ़ाई होती है, कंप्यूटर भी हैं. बच्चों को न सिर्फ अक्षरों का ज्ञान दिया जा रहा है बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है. यह पूरा कारनामा किसी सरकारी योजना के तहत नहीं हो रहा है बल्कि एक शिक्षक ने यह बीड़ा उठाया है और आज उसे ‘गुरु द्रोण’ के नाम से जाना जाता है. ... Read more
Haldwani Crime News: घर में गैर मर्द के साथ मिली पत्नी, पूछने पर पीट दिया, केस दर्ज
रिपोर्ट : पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से ‘पति, पत्नी और वो’ का एक मामला सामने आया है. बाजार से पति जब घर लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद था. उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला. कुछ समय बाद जब दरवाजा खुला, तो अंदर पत्नी एक पराए मर्द के साथ थी. इसकी वजह पूछने पर पत्नी व उसका प्रेमी बिफर गए और दोनों ने मिलकर पति को पीट दिया. पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. मामले की जांच की जा रही है. ... Read more
बाहुबली पान से लेकर फायर पान तक की वैरायटी है देहरादून के इस कैफे में, कहें साहब, क्या खाना पसंद करेंगे आप
रिपोर्ट- हिना आज़मी देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चकराता रोड पर बनारसी पान कैफे स्थित है, जिसकी शुरुआत साल 1953 में एक छोटी सी दुकान के रूप में की गई थी. हालांकि जैसे-जैसे जमाने में बदलाव आते गए, वैसे-वैसे लोगों के स्वाद के मद्देनजर इसमें फ्लेवर को शामिल किया गया. इस दुकान आपको सिल्वर पान, फायर पान, स्मोक पान, चॉकलेट पान, मिंट पान जैसी कई वैरायटी मिल जाएंगी. देहरादून के यमुना कॉलोनी के नजदीक बनारसी पान कैफे स्थित है, जहां पान के साथ आपको कई स्वाद मिल जाएंगे. बनारसी पान कैफे के मालिक नरेश तिवारी ने बताया कि उनका ... Read more
Uttarakhand News: उत्तरकाशी दूसरा जोशीमठ! लगातार जमीन धंसने से दहशत में लोग, आंदोलन की तैयारी
बलबीर परमार उत्तरकाशी. चिन्यालीसौड़ नगर क्षेत्र के साथ ही आसपास की बस्ती पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टिहरी बांध परियोजना की झील से चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में भू धंसाव के चलते जमीन लगातार धंस रही है. भू धंसाव से हवाई पट्टी के पास नेशनल हाईवे समेत स्कूलों व आवासीय भवनों पर लंबी और चौड़ी दरारें उभर आई हैं. माना जा रहा है कि अगर इसी तरह भू धंसाव होता रहा, तो यहां भी जोशीमठ जैसे हालात बन सकते हैं. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से सुरक्षात्मक उपायों पर अमल करने की मांग की है. दरअसल, नगर पालिका ... Read more
आजादी से पहले के इस दुकान पर मिलता है बेहतरीन साउथ इंडियन फूड, पंडित नेहरू की बहन ने भी चखा यहां का डोसा
हिना आज़मी देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पलटन बाजार स्थित लक्ष्मी रेस्टोरेंट को उसके बेहतरीन साउथ इंडियन फूड के लिये जाना जाता है. वर्ष 1944 में खुले इस शॉप में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित भी साउथ इंडियन खाने का स्वाद लेने आती थीं. देहरादून और अन्य जगहों के साउथ इंडियन फूड के शौकीन लोगों को लक्ष्मी रेस्टोरेंट 79 साल से दक्षिण भारतीय व्यंजन परोस रहा है. लक्ष्मी रेस्टोरेंट के मालिक विनोद कुमार ने बताया कि वर्ष 1944 में उनके पिता राज गुप्ता ने यह रेस्टोरेंट शुरू किया था. उन्होंने बताया कि भले ही हम ... Read more
आजादी से पहले के इस दुकान पर मिलता है बेहतरीन साउथ इंडियन फूड, पंडित नेहरू की बहन ने भी चखा यहां का डोसा
हिना आज़मी देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पलटन बाजार स्थित लक्ष्मी रेस्टोरेंट को उसके बेहतरीन साउथ इंडियन फूड के लिये जाना जाता है. वर्ष 1944 में खुले इस शॉप में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित भी साउथ इंडियन खाने का स्वाद लेने आती थीं. देहरादून और अन्य जगहों के साउथ इंडियन फूड के शौकीन लोगों को लक्ष्मी रेस्टोरेंट 79 साल से दक्षिण भारतीय व्यंजन परोस रहा है. लक्ष्मी रेस्टोरेंट के मालिक विनोद कुमार ने बताया कि वर्ष 1944 में उनके पिता राज गुप्ता ने यह रेस्टोरेंट शुरू किया था. उन्होंने बताया कि भले ही हम ... Read more