Category: राजस्थान

आरयू में अंडर ग्रेजुएशन कोर्सेज में सेमेस्टर सिस्टम के तहत होंगे एग्जाम

ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में पहली बार अंडर ग्रेजुएशन कोर्सेज में सेमेस्टर सिस्टम के तहत परीक्षाएं होंगी, जिसमें करीब 80 हजार रेगुलर और 65 हजार से 70 हजार नॉन कॉलेजिएट छात्र भाग लेंगे। आरयू के संघटक और सम्बद्ध कॉलेजों में जनवरी के पहले सप्ताह में पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी। विश्वविद्यालय का शेड्यूल नई एजुकेशन पॉलिसी के प्रावधानों के तहत करीब एक महीना देरी से चल रहा है। आरयू प्रशासन का दावा है कि सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाएं एनईपी के प्रावधानों के तहत ही होंगी।  विश्वविद्यालय में राज्यपाल और सरकार की ओर से मिले निर्देशों के तहत इस सत्र ... Read more

शिक्षा की बदौलत ही साकार होगा विकसित भारत का सपना

केन्द्र सरकार वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित देश के रूप में देखना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल में एक कार्यशाला के दौरान देशभर के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, संस्थानों के प्रमुखों और संकाय सदस्यों को संबोधित किया। इसमें मोदी ने प्रत्येक विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और युवाओं की ऊर्जा को विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में लगाने पर बल दिया है। मोदी ने विकसित भारत के सपने के साथ विश्वविद्यालयों को क्यों जोड़ा है, इस पर हमें व्यापक चिंतन करने की जरूरत है। मैं 44 साल तक दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहा हूं। एक ... Read more

गहलोत सरकार के आखिरी छह महीने के 800 से अधिक फैसलों की होगी समीक्षा!

ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। प्रदेश के राज बदलने के साथ ही पिछली सरकार की ओर से आखिरी छह माह में लिए गए फैसलों की समीक्षा करने का रिवाज इस बार भी कायम रहने वाला है। इस रिवाज को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार के सत्ता संभालने के साथ ही संबंधित महकमों ने उन फैसलों को खंगालना शुरू कर दिया है, जो अशोक गहलोत सरकार के आखिरी छह माह में लिए गए थे। अधिकारिक सूत्रों की माने तो 800 से अधिक ऐसे फैसले ऐसे है, जो आखिरी छह माह में लिए गए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की टीम का गठन होना ... Read more

नेशनल स्कूली कबड्डी पहली बार जयपुर में

खेप्र/नवज्योति, जयपुर। 67वीं नेशनल स्कूल अंडर-17 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 3 से 8 जनवरी तक जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देशभर से पांच सौ से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा (मुख्यालय) जयपुर राजेन्द्र शर्मा हंस और मेजबान विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा अग्रवाल ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) ने पहली बार कबड्डी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी राजस्थान को सौंपी है और इसके आयोजन का जिम्मा निदेशक शिक्षा विभाग की ओर से जयपुर के नाहरी का नाका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ... Read more

लैंगिक हिंसा की शिकार हर तीन में एक महिला

लिंग आधारित हिंसा किसी व्यक्ति के विरुद्ध उसके लिंग के कारण निर्देशित हिंसा है। वैसे तो महिला और पुरुष दोनों लिंग आधारित हिंसा का अनुभव करते हैं, लेकिन पीड़ितों में अधिकांश महिलाएं और लड़कियां होती हैं। लिंग आधारित हिंसा एक ऐसी घटना है, जो लैंगिक असमानता से गहराई से जुड़ी हुई है और सभी समाजों में सबसे प्रमुख मानवाधिकारों के उल्लंघनों में से एक है। यह मां के गर्भ से मृत्यु तक महिलाओं के पूरे जीवन चक्र में प्रकट होता है। लिंग आधारित हिंसा की कोई सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि नहीं होती तथा यह सभी सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि की ... Read more

फर्जी डिग्री-मार्कशीट गिरोह से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई : मिश्रा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल के निर्देशानुसार शिक्षा की आड़ में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गिरोह से जुड़े सभी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी मिश्रा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने इन गिरोह से जुड़े व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है। एडिशनल डीजीपी क्राइम दिनेश एमएन इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। यह टीम प्रदेश व अन्य राज्यों में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों पर नजर रखेगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में प्राप्त शिकायतों पर तत्काल ... Read more

बिन पानी सब स्कूल, प्रदेश के 23 हजार सरकारी स्कूलों में नल कनेक्शन ही नहीं

ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राज्य के 23 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में पानी का नल कनेक्शन नहीं हैं, जहां चार से पांच घंटे बिताने वाले बच्चों के लिए पीने का पानी बाहर से मंगवाना पड़ता है। जल जीवन मिशन के तहत सरकारी स्कूलों में पानी का नल कनेक्शन देने की केन्द्र ने मुहिम शुरू की थी, लेकिन राजस्थान में इसका फायदा शत प्रतिशत स्कूलों को नहीं मिल सका। राजस्थान का अन्य राज्यों की तुलना में 32वां स्थान है अर्थात निचले पायदान से तीसरे नंबर हैं। क्या है स्थितिजलशक्ति मंत्रालय के अनुसार राजस्थान में 86,217 सरकारी स्कूल है, जिनमें से 63,344 स्कूलों ... Read more

खनन माफियाओं ने वनभूमि को किया खोखला, जिम्मेदार मौन

खानपुर। खानपुर क्षेत्र में वनों का सीना छलनी करके अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। वन क्षेत्र जो बिल्कुल हरा-भरा बना रहता था वह एक बड़ी खाई की तरह नजर आ रहा है, क्षेत्र में लगातार होता पत्थरों का अवैध खनन आस पास इलाको को खोखला कर रहा है व जिस पर इसे रोकने की जिम्मेदारी है वही लोग इसके भक्षक बने है।  कहा से आ रहा है पत्थर-वन विभाग के कर्मचारियों की माने तो खानपुर के आस पास ऐसी कोई जगह नहीं जहां किसी पत्थर की खान को लीज पर देकर उस पर राजस्व की प्राप्ति हो रही ... Read more

इनोवेशन के जरिए समाज की समस्याओं के समाधान पर करें फोकस

जयपुर। अमृत काल विमर्श के ‘विकसित भारत एट 2047’ के अंतर्गत  ‘साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन इन द न्यू मिलेनियम: ब्रेव न्यू मिलेनियम’ विषय पर डेवलपमेंट सेशन आयोजित किया गया। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) द्वारा देशभर में आयोजित की जा रही सेमिनारों की श्रृंखला के तहत पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में यह सैशन हुआ। इसमें इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी, दिल्ली के प्रेसिडेंट प्रो. आशुतोष शर्मा स्टूडेंट्स से रूबरू हुए। उन्होंने संस्थानों पर डिजिटलाइजेशन के प्रभाव, कौशल विकास, धैर्य रखते हुए बेहतर श्रोता बनने के बारे में बताया और अपनी जानकारी को व्यापक ... Read more

गोहाटा गांव की खस्ताहाल सड़क ग्रामीणों को दे रही दर्द

घाट का बराना। कस्बे के लबान से गोहाटा की पूरी सड़क ही जर्जर होकर खत्म हो चुकी है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। गोहाटा गांव में मुख्य रास्ते पर लंबे समय से जलभराव हो रहा है। जिससे मार्ग पर कीचड़ फैल रहा है। जिससे ग्रामीणों की आवाजाही में खासी दिक्कत हो रही है। कीचड़ की वजह से आए दिन हादसे होने से ग्रामीण घायल हो रहे है। विद्यार्थियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। कीचड़ से परेशान ग्रामीण ने पंचायत द्वारा समस्या के दो दिन में समाधान नही करने पर पंचायत भवन के ताला बन्दी ... Read more