Blog

उत्तराखंड के युवाओं से बोले पीएम मोदी- नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं को नई सदी के लिए तैयार करती है

देहरादून. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से उत्तराखंड रोजगार मेले को सम्बोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन उन लोगों के लिये नई शुरुआत का दिन है, जिन्हें अपने नियुक्त पत्र मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह न केवल जीवन को बदलने वाला अवसर है, बल्कि समग्र बदलाव के लिये एक माध्यम भी है. शिक्षा क्षेत्र के संदर्भ में देश में होने वाले नये प्रयोगों को रेखांकित करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पाने वाले लोगों में से ज्यादातर लोग शिक्षा क्षेत्र में सेवा देंगे. इस संकल्प को आगे बढ़ाने के क्रम में ... Read more

Pithoragarh: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, छात्र महत्वपूर्ण विषयों में बिना टीचर के देंगे बोर्ड परीक्षा

शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए रोटेशन व्यवस्था की गई है जिसमें एक शिक्षक ही आसपास के अन्य स्कूलों में भी बच्चों को पढ़ा सके.

Pithoragarh News: पहाड़ी उत्पादों से भोजन बनाकर भोजनमाताओं ने दिखाया हुनर, इस पहाड़ी खाने ने जीता सबका दिल

हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत पहाड़ों में होने वाले लोकल उत्पादों को अब स्कूलों में बनने वाले मिड डे मील में शामिल किया जाना है, जिससे लोकल उत्पादों को बढ़ावा मिल सके. जिसके तहत पिथौरागढ़ जिले में तैनात सभी भोजन माताओं की एक पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी ब्लॉकों की भोजन माताओं ने प्रतिभाग किया. सभी भोजन माताओं द्वारा पहाड़ के अलग अलग पारंपरिक व्यंजन बनाए गए, जिसमें मूनाकोट ब्लॉक की कौशल्या देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया. उन्होंने मशरूम की पकौड़ी और झिंगोरे की खीर से सभी को प्रभावित कर अपनी जगह बनाई और ... Read more

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ में पीलिया का प्रकोप! 22 प्राकृतिक स्रोतों का पानी पीने लायक नहीं, देखिए पूरी लिस्ट

रिपोर्ट : हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पीलिया के मरीजों की संख्या में तेजी आ रही हैं . हालात यह है कि एक 17 वर्षीय लड़की की मौत पीलिया के कारण हो गई . पीलिया होने का मुख्य कारण दूषित पानी और दूषित भोजन होता है , इसलिए जल संस्थान विभाग ने सभी प्राकृतिक जल स्रोतों की जांच कर दूषित जल स्रोतों की सूची तैयार की है, जिसे जिला अस्पताल में चस्पा किया गया है. सभी नागरिकों को सचेत करते हुए बताया गया है कि शहर के नजदीक 27 जल स्रोतों में से 22 स्रोतों का पानी बिल्कुल ... Read more

Gauchar History: अहिल्याबाई ने गायों के लिए दान दी थी ज़मीन, शहर का नाम पड़ गया गौचर

रिपोर्ट: सोनिया मिश्रा चमोली: उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित गौचर एक छोटा शहर है. यह अलकनंदा नदी के बाईं ओर स्थित है और बद्रीनाथ धाम यात्रा का भी यह एक पड़ाव है. 2019 में गौचर को बेस्ट गंगा टाउन का अवार्ड भी मिल चुका है. यह शहर समुद्र तल से 2,620 फीट की ऊंचाई पर है. सात पहाड़ियों के बीच घिरा गौचर शहर अपनी सुंदरता के साथ-साथ अपने समतल क्षेत्र के लिए भी जाना जाता है, क्योंकि चमोली का यह एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जो पूरी समतल भूमि पर बना है. इसलिए लोगों के लिए देहरादून के बाद ... Read more

Almora News: अल्मोड़ा की लड़कियां सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर, ताइक्वांडो ट्रेनिंग लेकर मनचलों को सिखाएंगी सबक

अल्मोड़ा. आजकल के समय में छात्राएं खुद को कैसे सुरक्षित रख सकें, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाता है. वहीं, उत्तराखंड के अल्मोड़ा के राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इन दिनों छात्राओं को उनकी आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत छात्राओं को यह ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसमें कक्षा 9 से लेकर 12वीं कक्षा की छात्राएं सेल्फ डिफेंस के लिए ताइक्वांडो सीख रही हैं. इंटर कॉलेज की छात्राओं को यह प्रशिक्षण पिछले एक महीने से दिया जा रहा है. इसमें 50 से ज्यादा छात्राएं ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ले ... Read more

उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षा के दौरान तनाव न लें छात्र, अपनाएं ये टिप्स, राह होगी आसान

हिमांशु जोशीपिथौरागढ़: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं अगले महीने 16 मार्च से शुरू होने जा रही हैं. अक्सर देखा जाता है कि छात्र बोर्ड परीक्षा के दौरान तनाव में आ जाते हैं, जिसका सीधा असर उनके रिजल्ट पर पड़ता है. कई प्रतिभावान छात्र इस तनाव की वजह से पीछे छूट जाते हैं, तो ऐसे में जरूरी है कि छात्रों को उचित मार्गदर्शन देने की, जिससे वह इस परीक्षा के तनाव से मुक्त हो सकें. पूरे प्रदेश में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम भी चलाया जा रहा हैं, जिससे छात्रों को तनावमुक्त परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. ‘न्यूज 18 लोकल’ ... Read more

43 साल बाद नसीरुद्दीन शाह पत्नी संग पहुंचे सेंट जोसेफ स्कूल, देखें खास तस्‍वीरें

Naseeruddin Shah in Nainital Naseeruddin Shah in Nainital: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपनी एक्ट्रेस पत्नी रत्ना पाठक शाह के साथ छुट्टी मनाने नैनीताल पहुंचे हैं. इस दौरान उन्‍होंने नैनीताल के सेंट जोसेफ स्कूल का दौरा भी किया. बता दें कि इसी स्‍कूल ने उन्‍होंने 10वीं तक पढ़ाई की है. 

Karnaprayag History: कर्णप्रयाग खूबसूरत होने के साथ है बेहद खास, महाभारत के कर्ण से जुड़ा है नाता!

रिपोर्ट: सोनिया मिश्रा कर्णप्रयाग. उत्तराखंड के पांच प्रयागों में से एक अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम पर कर्णप्रयाग (Karnaprayag History) नगर बसा है. आसपास के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने का यह एक कस्बा है, जहां दूरदराज के गांवों से जुड़े लोग तमाम छोटी बड़ी जरूरत के सामान को लेने पहुंचते हैं. माना जाता है कि महाभारत के पात्र दानवीर कर्ण के नाम पर ही इस नगर का नाम कर्णप्रयाग पड़ा है. उत्तराखंड के चमोली जिले में कर्णप्रयाग शहर अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम पर बसा है, जो धार्मिक, पर्यटन, राजनैतिक ऐतिहासिक दृष्टि से अपना बेहद महत्वपूर्ण स्थान ... Read more

Haridwar News: बच्चों को स्कूल भेजने के लिए महिला चलाती है ई-रिक्शा, इस वजह से छोड़ा पति का साथ

हरिद्वार की 28 साल की रूपा पिछले 8 महीने से ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का लालन-पालन कर रहीं है . पति शराबी था और मारपीट करता था इसलिए रूपा ने अलग रहने का फैसला किया . रूपा आज के दौर में महिलाओं की ओर से एक ऐसा उदाहरण पेश कर रही हैं कि मेहनत करने में वे पुरुषों से जरा भी कम नहीं हैं.