Tag: उत्तराखंड न्यूज़
ITI करने में छात्रों की रुचि हुई कम, उत्तराखंड में 52 कॉलेज पर लटके ताले
पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी. ITI करने में छात्रों की रुचि अब लगातार कम दिख रही है. उत्तराखंड के आईटीआई कॉलेज में छात्रों की संख्या का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है. जिस वजह से उत्तराखंड के 52 आईटीआई कॉलेज में ताले लटके हुए हैं, प्रदेश के युवाओं को कौशल बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार लगातार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था यानी ITI कॉलेज खोल युवाओं को कौशल बनाने की कोशिश कर रही है. लेकिन सिस्टम की बेरुखी और संसाधनों के अभाव के चलते प्रदेश में संचालित 52 आईटीआई कॉलेज में ताले लटक चुके हैं. प्रदेश के सभी युवा आईटीआई करने में अपनी ... Read more
अल्मोड़ा विश्वविद्यालय बना अखाड़ा, धारा 144 लागू, परेशान हो रहे छात्र
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में ग्रामीण क्षेत्र के साथ कई राज्यों से बच्चे यहां पर पढ़ाई करने के लिए आते हैं. विश्वविद्यालय को बने हुए 3 साल पूरे हो चुके हैं पर विश्वविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ अब यहां पर अखाड़ा बनते हुए भी नजर आ रहा है. आए दिन परिसर में कुछ न कुछ बवाल देखने को मिलता है. जिस कारण दूर दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. दरअसल, छात्र संघ के चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर कालेज परिसर में छात्र नेता और अन्य संगठन के लोग परिसर ... Read more
ऋषिकेश में लें लाजवाब मोमो का स्वाद, कई वैरायटी के मोमो हैं उपलब्ध
ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश. योग नगरी ऋषिकेश एक पावन तीर्थ स्थल है. हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं. यहां के पर्यटन स्थलों के साथ ही एक और चीज है जो सभी का दिल जीत लेती है, वह है यहां का स्वाद. वैसे तो ऋषिकेश में कई सारे स्टॉल, दुकान रेस्टोरेंट व कैफे हैं. जहां स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाते हैं, लेकिन जिस दुकान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वहां आपको कुछ और नहीं बल्कि स्वादिष्ट मोमो उपलब्ध हो जाएंगे. वह दुकान करीब 12 साल से ऋषिकेश में अपने मोमो के स्वाद के लिए मशहूर ... Read more
बारिश के मौसम में करें 5 योगासन, अच्छे स्वास्थ्य के साथ मिलेगी तनाव से मुक्ति
ईशा बिरोरिया/ऋषिकेश. उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश एक पावन तीर्थ स्थल है. हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं. इस तीर्थ नगरी को योगनगरी के नाम से भी जाना जाता है. वहीं हर साल देश-विदेश से पर्यटक यहां योग और ध्यान के लिए भी आते हैं और अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा में वृद्धि पाते हैं. योग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है. यह न केवल हमे शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी लाभ देता है. योग कैपिटल के नाम से प्रसिद्ध योगनगरी ऋषिकेश में कई सारे योगस्थल, योग स्कूल व केंद्र हैं, जहां योग आसन कराए ... Read more
ऊधम सिंह नगर जिले में पिछले 15 महीनों में 168 बच्चों में दिल में छेद के मामले आए सामने, तीन की मौत
वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर: पिछले कुछ सालों में तापमान में हुए बदलाव और खानपान में हुए परिवर्तन के कारण, आजकल कम उम्र में दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले आम हो गए हैं. खासकर, 0 से 18 साल के बच्चों के दिल में छेद के मामले में वृद्धि दिखाई दे रही है. इस चुनौती के सामने देखते हुए, केंद्र सरकार ने आरबीएसके अभियान की टीम को तैयार किया है, जो स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों की जांच करती है. उन बच्चों को भी निरिक्षण किया जाता है जिनमें लक्षण पाए जाते हैं, और उन्हें केंद्र सरकार की ओर ... Read more
छोड़कर 25 हजार की नौकरी, करने लगी स्ट्रीट डॉग्स की सेवा, जानें ये कौन हैं
वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर. बेजुबान जानवरों से प्रेम करना सीखना है तो ऊधम सिंह नगर जिले की रहने वाली पशु प्रेमी चीना शर्मा से आप सीख सकते हैं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि पशु प्रेमी चीना शर्मा ने पिछले दस साल से स्ट्रीट डॉग्स के साथ-साथ दूसरे बेजुबानों की भी सेवा कर रही हैं. उनके पशु प्रेम का आलम ये है कि जब उन्हें वक्त की कमी महसूस हुई तो उन्होंने स्कूल की नौकरी छोड़ दी और पूरा दिन बेजुबानों की सेवा में लगा दिया. आज पशु प्रेमी अंजना सिंह और ममता जीना के साथ मिलकर चीना शर्मा शेल्टर होम ... Read more
उत्तराखंड का साढ़े पांच साल का बच्चा बना दुनिया का सबसे कम उम्र का Chess Player
राहुल सिंह/ हल्द्वानी. उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. खेल, संगीत, एक्टिंग, कला से लेकर हर क्षेत्र में राज्य के तमाम लोगों ने अपने हुनर का परिचय दिया है. इस फेहरिस्त में अब एक साढ़े पांच साल का बच्चा भी शामिल हो गया है. हम बात कर रहे हैं कुमाऊं के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले शहर हल्द्वानी के रहने वाले तेजस तिवारी (Tejas Tiwari Chess Uttarakhand) की. तेजस दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं. अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (International Chess Federation aka FIDE) ने उन्हें सबसे कम उम्र का खिलाड़ी घोषित किया है. FIDE ... Read more
अल्मोड़ा पुलिस ने पकड़ी ‘स्मैक’ की अब तक की सबसे बड़ी खेप!
राहुल सिंह/रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड में पुलिस का ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान (Drugs Free Devbhumi Campaign) जारी है. सभी 13 जिलों की पुलिस नशे के सौदागरों पर नकेल कस रही है. इसी कड़ी में अल्मोड़ा पुलिस (Almora Police) को बड़ी कामयाबी मिली है. जिले में पहली बार स्मैक की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की गई है. इसकी कीमत 16 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के सीओ विमल प्रसाद के नेतृत्वमें एसओजी, एएनटीएफ और कोतवाली पुलिस की ... Read more
बारिश और उमस के बाद उधम सिंह नगर में आई फ्लू का कहर
वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में मौसम में लगातार हो रहे मौसम परिवर्तन के चलते आंखों में संक्रमण बड़ी ही तेजी से में फैल रहा है. आंखों में संक्रमण के समस्या का मरीज बड़ी संख्या में सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में पहुंचकर नेत्र रोग विशेषज्ञों से इलाज करा रहे हैं. जिले में पिछले कुछ दिनों में आई फ्लू से ग्रसित मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है. स्वास्थ्य विभाग भी लगातार मरीजों को आई फ्लू के प्रति जागरूक कर रहा है. वहीं जिले के कई स्कूलों ने आई फ्लू से ग्रसित बच्चों ... Read more
विभाग ने बंद किया 123 साल पुराना सरकारी स्कूल, ग्रामीणों ने जबरन खुलवाया
जिले में सिर्फ सिरपोली ही नहीं और भी ऐसे कई स्कूल हैं जहां शिक्षा विभाग समय के साथ ना तो इन विद्यालयों के भवन सुधार पाया है और ना ही यहां की शिक्षा व्यवस्था को, जिससे आज पहाड़ों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना एक बड़ी चुनौती बन गया है.