Tag: baran news
खेल मैदान की भूमि का आवंटन करना भूले, कैसे निखरेगी प्रतिभाएं ?
हरनावदाशाहजी। सेकुड़ के राजकीय स्कूल खेल मैदान की भूमि का आवंटन करके तहसील प्रशासन भूल गया। आवंटन के 6 वर्ष बाद भी सीमा-ज्ञान नहीं हो पाया। सीमा ज्ञान नहीं करने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। खेल मैदान के अभाव में खिलाड़ी अपने खेल को निखारने में वंचित है। जिससे प्रतिभाए आगे नहीं बढ़ पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में जिला कलेक्टर ने छीपाबड़ौद तहसील के ग्राम सेकुड़ के खसरा संख्या 409 में 5 बीघा भूमि का आवंटन 10 सितंबर 2018 को स्थानीय विद्यालय के खेल मैदान के लिए आवंटन किया जा चुका है। लेकिन तहसील ... Read more
ओवरलोड और भारी वाहनों से इंटरलॉकिंग रास्ता बदहाल, आवाजाही में दिक्कत
केलवाड़ा। केलवाड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दांता में लाखों की लागत से आमजन को सुविधा मुहैया करने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण किया गया था परंतु बस्ती के बीच व्यवसायिक गतिविधियां शुरू कर दी। जब से व्यवसायिक गतिविधियां शुरू हुई है, तब से रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। भारी भरकम वाहन निकलने से इंटरलॉकिंग रोड़ उखड़ गई है। जगह-जगह गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे आमजन को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी रोड़ पर तीन से चार निजी विद्यालय एवं हॉस्टल स्थित है। इस कारण छात्रों की आवाजाही बनी रहती है। भारी भरकम वाहनों की आवाजाही ... Read more
खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर नौनिहाल
राजपुर। एक और तो सरकार लाखों करोड़ों रुपए का बजट जारी कर शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए हर तरीके के प्रयास करने में जुटी हुई है ताकि सहरिया क्षेत्र में शिक्षा का स्तर सुधर सके तो वहीं दूसरी ओर सहरिया अंचल क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ारा के हाल बदहाल बने हुए हैं। कक्षा 1 से 5 वीं तक संचालित विद्यालय में करीब 97 बच्चे अध्ययन कर रहे हैं। विद्यालय में मात्र दो ही कमरे हैं। ऐसे में एक में पोषाहार सामग्री और खाना पकाने का काम किया जाता है तो दूसरे कमरे में एक कक्षा को बिठाया ... Read more
सड़कों के जख्मों पर कब लगेगा राहत का मरहम !
कवाई। कवाई कस्बा होने में तो अटरू तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत व उप तहसील है परंतु यहां की सड़कों के हाल बेहाल हो रहे हैं। सडकों की रही सही कसर बरसात ने पूरी कर दी है। हाल ये है कि सडकों पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं और निकलना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। कस्बे की सड़के बदहाली पर आंसू बहा रही है। नेशनल हाईवे 90 की सड़क पर हो रहे बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को निमंत्रण दे रहे है। कस्बे से निकल रहे स्टेट हाईवे थाना के समीप करीबन आधे किलोमीटर की सिंगल सड़क पर थाने ... Read more
ओवरलोड ट्रोलों से उड़ती राख बन रही मुसीबत
छीपाबडौद। छीपाबडौद कस्बे से गुजर रहे ओवरलोड राख के डंपर, ट्रोलों से राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को राख के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तो डंपर कस्बे से तेज गति से गुजरने से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है दूसरी ओर इस फ्लाई ऐश के उड़ने से छोटे बच्चों ओर बुजुर्गों को विभिन्न बिमारियों ने ग्रसित कर दिया है। जिसमें श्वांस रोग एलजी, अपच और विभिन्न त्वचा के रोग शामिल है। सवेरे बच्चों को कस्बे से गुजर रहे मार्ग से स्कूल जाना होता है। इसी मार्ग पर फ्लाई ऐश के ढेरों पर वाहन गुजरने ... Read more
विजयपुर का प्राथमिक स्कूल खंडहर में तब्दील
बारां। बारां के समीप स्थित ग्राम विजयपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम लगा हुआ है। विद्यालय खंडहर में तब्दील हो चुका है। स्कूल कक्षा 1 से 5वीं तक है, लेकिन पूरा स्कूल जर्जर की हालत में हैं। धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार स्कूल विकास के लिए स्थानीय सरपंच और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, लेकिन आज तक विद्यालय का जीर्णोद्धार नहीं हुआ। प्रधानाध्यापक अनिता गौड ने बताया कि स्कूल की समस्याओं को लेकर शिक्षा विभाग को अवगत करा रखा है। वहीं गांव के कई बच्चे गांव के स्कूल में नहीं पढकर ... Read more
आम रास्ते पर पानी व कीचड़ भरा होने से वार्डवासी परेशान
भंवरगढ़। भंवरगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 9 आशापाला माताजी के मंदिर पर जाने वाले आम रास्ते पर काफी समय से पानी व कीचड़ भरा हुआ होने से निकलने वाले आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 9 के वार्डवासी गंगाराम चंदेल, गफूर मोहम्मद, मोहर सिंह चंदेल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मकान के आगे कीचड़ व पानी भरा हुआ है। जिससे पैदल आने जाने वाले तथा स्कूली बच्चों व मंदिर पर आने जाने वाले लोगों के कपड़े पानी में निकलने की वजह से खराब हो जाते हैं। कई लोग फिसलन होने की वजह ... Read more
समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे शिक्षक
कस्बाथाना। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। कई विद्यालयों में शिक्षकों का समय से नहीं पहुंचने का सिलसिला जारी है। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके बाद भी लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई महज खानापूर्ति के लिए की जाती है। सरकार शिक्षा के प्रति सजग है और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे इसके लिए प्रयास कर रही है। कस्बाथाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी अध्यापक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं। यहां एक वाइस प्रधानाचार्य और शिक्षक पदस्थ हैं। स्कूल में पंजीकृत कुल 1000 बच्चे हैं। समय पर शिक्षकों ... Read more
बारां शहर में स्कूल, अस्पताल सहित 20 संस्थानों को सीज नोटिस जारी किए
बारां। बारां शहर में संचालित कई आवासीय और वाणिज्यिक संस्थानों ने अग्निशमन सुरक्षा और जीवन रक्षा के लिए उपाय नहीं कर रखे है। ऐसे में नगर परिषद ने 20 स्कूल, होटल, अस्पताल,रिसोर्ट, मैरिज गार्डन को नोटिस जारी किया है। इन स्थानों में नियमानुसार फायर फाइटिंग सिस्टम और फायर एनओसी नहीं ले रखी है। नोटिस की तीन दिन में पालना नहीं करने पर इन संस्थानों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद बारां के आयुक्त सौरभ जिन्दल ने बताया कि बारां शहर में संचालित सेन्ट्रल ऐकेडमी, आशीर्वाद मैरिज गार्डन, जानकी फोर्ट मैरिज गार्डन, आरके गार्डन, जोनल हॉस्पिटल, बरदानिया हॉस्पिटल, ... Read more
पुलिया के बहते पानी में बंद हुई स्कूल वेन
सीसवाली। सीसवाली में नौनिहाल स्कूली छात्रों के जीवन के साथ कैसा खिलवाड़ किया जा रहा है। इसकी बानगी का नजारा मंगलवार को सीसवाली खाड़ी नदी की बाइपास पुलिया पर देखने को मिला। जहां पुलिया पर डेढ- दो फीट पानी होने के बावजूद वेन चालक ने लापरवाही बरतते हुए बच्चों से भरी वेन को पुलिया पर उतार दिया गया लेकिन वेन पानी से भरी पुलिया पर थोड़ी दूर जाकर बीच में बंद हो गई। जिससे स्कूली छात्रों की सांसे मानो थम सी गई हो। बाद में आसपास के युवकों और कस्बेवासियों ने दौड़कर वेन को धक्का लगाते हुए पुलिया से पार ... Read more