Tag: government school

देखो सरकार स्कूलों में कीचड़ पानी की भरमार

कोटा। बरसात के मौसम में एक ओर शहर के कई इलाकों में पानी भर जाता है। जिससे आमजन को अस्त व्यस्त हो ही रहा है साथ ही इस बारिश ने शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में की गई तैयारी की भी पोल खोल दी है। थोड़ी सी बारिश में ही विद्यालयों में पानी भर जाता है। जिसके चलते विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोटा के कई विद्यालयों में यही स्थिति हर बार देखने को मिलती है। वहीं अब फिर से यही स्थिति सामने आ खड़ी हुई है। इसी तरह कई विद्यालयों में छतों और दीवारों ... Read more

जर्जर हालत: विद्यालय भवन की दीवार दरकी

हरनावदाशाहजी। हरनावदाशाहजी क्षेत्र के कुम्भाखेड़ी ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में खाल की तरफ वाले दोनों कमरों के पीछे की दीवार का कुछ हिस्सा शुक्रवार को बरसात से ढह गया। दीवार लगभग 10 फीट लम्बाई में दरकने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन जर्जर अवस्था में है। अधिकारी आते हैं और खानापूर्ति करके चले जाते हैं। अधिकारियों की अनदेखी के चलता यहां कभी भी बढ़ा हादसा हो सकता है। एक ओर राज्य सरकार शिक्षा के लिए नवाचार के प्रयास कर रही है। ढांचागत सुविधाओं के नाम पर घोषणाओं का अम्बार लग ... Read more

लाखेरी स्कूल: अव्यवस्था की किताबें खुली, मैदान पानी-पानी

लाखेरी। बूंदी जिले के लाखेरी बस स्टैंड के समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बना हुआ है, जो की काफी वर्षों से संचालित हो रहा है एवं वर्तमान में आदर्श विद्यालय की श्रेणी में आता है, किंतु शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय पर ध्यान नहीं देने के कारण इस विद्यालय के अंदर कई प्रकार की अव्यवस्थाएं देखी जा सकती है। इस विद्यालय में वर्तमान में 400 के लगभग छात्र व छात्राएं अध्यनरत है, इनको पढ़ाने के लिए मात्र 14 शिक्षक लगे हुए हैं, जो पर्याप्त नहीं है। इस विद्यालय में कुल 12 क्लास संचालित होती है, इस विद्यालय में सब्जेक्ट टीचर्स की ... Read more

असर खबर का – स्कूल में आठ दिन से बंद पडा नलकूप आखिरकार हुआ शुरू

भण्डेड़ा। क्षेत्र में रामगंज गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में लगा नलकूप आठ रोज से बंद था। शाला परिवार की इस समस्या को दैनिक नवज्योति ने  गंभीरता से लेते हुए मंगलवार के अंक में स्कूल में आठ रोज से नलकूप बंद, नौनिहाल सड़क पार कर ला रहे पानी …के शीर्षक से खबर प्रकाशित करके शाला की मुख्य समस्या को उजागर करके जिम्मेदारों को अवगत कराया गया था। जिस पर संवेदक ने आनन-फानन में मंगलवार को नलकूप की नई मोटर डालकर सुचारू किया गया है। अब शाला परिवार को पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। शाला परिवार ... Read more

गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ और गंदे पानी से जनता परेशान

केबलनगर। आलनिया नदी समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर जा रहे गौरव पथ पर  फैल रहे कीचड़ और गंदे पानी से लोग परेशान हो रहे हैं। नालियां नहीं बनने से पानी की निकासी  नहीं हो रही है। जिससे आम रास्ते पर कीचड़ व गंदगी फैल रही है। जिसके चलते आमजन व स्कूली छात्र छात्राएं परेशान है। इस समस्या को लेकर कई बार ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन को भी अवगत करवाया गया परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी को फोन करने पर वह फोन नहीं उठाती तथा समस्या को लेकर पंचायत में जाते हैं ... Read more

नशेड़ी टीचर को स्कूली बच्चों ने खदेड़ा, फेंके जूते-चप्पल, स्कूल के बाहर तक दौड़ाया

स्कूल पहुंचते ही टीचर देने लगा गाली, छात्रों ने फेंके जूते-चप्पल गुरु को भगवान से ऊंचा दर्जा दिया गया है. कहते हैं कि एक गुरु ही हैं जो अपने शिष्य को अच्छे-बुरे में फर्क समझाते हुए उसे ज्ञान का पाठ पढ़ाते हैं और सफलता की राह में आगे बढ़ने की हिम्मत देते हैं. अपने शिष्य को ऊंचे मुकाम पर देखना हर एक गुरु का सबसे बड़ा सपना होता है. कहते हैं कि, गुरु शिष्य के जीवन में अज्ञानता को दूर कर ज्ञान का प्रकाश भर देता है, लेकिन क्या हो जब एक गुरु ही शिष्यों के लिए गलत उदाहरण साबित ... Read more

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मिलेगा प्रश्न बैंक

ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को शासन सचिवालय में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से तैयार कराए प्रश्न बैंक का विमोचन किया। स्कूल शिक्षा विभाग की विशेष पहल के तौर पर इस बार प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं से पहले तैयारी और अभ्यास के लिए अलग-अलग विषयों के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि प्रश्न बैंक के माध्यम से हमारी स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थी की न केवल ... Read more

प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के हितों के लिए 55 से अधिक सरकारी संगठन कर रहे काम

नवज्योति, जयपुर। प्रदेश में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के हितों के लिए 55 से अधिक सरकारी संगठन काम कर रहे है। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर संगठन मांग उठाते है और उनको पूरा करवाने के लिए राज्य सरकार तथा शिक्षा विभाग से लड़ाई लड़ रहे है। संगठन सरकार के खिलाफ ज्ञापन देने के साथ ही धरना-प्रदर्शन भी कर रहे है। साथ ही शिक्षक संगठन सरकारी विद्यालयों में सुधार के लिए और बेहतर पढ़ाई के लिए भी काम करते है। इन सभी संगठनों को सरकार का शिक्षा विभाग मान्यता देता है। प्रदेशभर में राज्य स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलन शुक्रवार ... Read more

शिक्षा विभाग का गजब खेल! कहीं 54 बच्‍चों पर 18 शिक्षक तैनात तो कहीं एक टीचर के सहारे पूरा स्‍कूल

हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़. उत्तराखंड के शिक्षा विभाग का गजब हाल है. दअरसल पिथौरागढ़ के कई सरकारी स्कूल एक शिक्षक के भरोसे हैं, तो एक इंटर कॉलेज ऐसा भी हैं, जहां नाम मात्र के स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए 16 परमानेंट टीचर्स सहित कुल 18 का स्टाफ तैनात है. हम बात कर रहे हैं पिथौरागढ़ हेडक्वार्टर के करीब पीपलकोट इंटर कॉलेज की. एक दौर था जब पीपलकोट इंटर कॉलेज में छात्रों का जमावड़ा लगा रहता था, लेकिन बदलते वक्त के साथ अन्य सरकारी स्कूलों की तरह यहां भी छात्र संख्या में लगातार कमी आई है. हालात ये हैं कि इस सरकारी ... Read more