Tag: jhalawar news

रावतपुरा सड़क के जख्मों पर नहीं लगा मरहम

चौमहला। चौमहला से साकरिया व्याहा रावतपुरा सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो रही है। सड़क में बड़े बड़े गड्डे हो रहे है, जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौमहला से साकरिया करीब 6 किमी  सड़क मार्ग पूरा क्षतिग्रस्त हो रहा है। इस मार्ग पर जगह जगह गहरे गड्डे हो रहे है, जिससे चार पहिया वाहन तो क्या दो पहिया वाहन भी सही नहीं चल पाते है, इनके साथ साथ पैदल राहगीर भी परेशान हो रहे है। वाहन चालक यह 6 किमी की दूरी दस मिनिट की बजाय 30 से 40 मिनिट में पूरी कर रहे ... Read more

खस्ताहाल शिक्षा का मंदिर: मासूमों की जिंदगी पर संकट

मनोहरथाना। मनोहरथाना ब्लॉक में शिक्षा के मंदिर पूरी तरह से बदहाली का शिकार हो चुके हैं। मनोहरथाना ब्लॉक स्थिति राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिपुरा में बने कमरों और बरामदों की छत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। छत कब गिर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है जिससे  मासूमों की जिंदगी पर मौत का संकट मंडरा रहा है लेकिन शिक्षा विभाग के अफसरों का  इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस सरकारी स्कूल में शिक्षा के नाम पर मासूमों को मौत के मुंह में धकेलने का काम चल रहा है लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी आंख मूंद कर बैठे ... Read more

शिक्षा की राह हुई आसान, शिक्षकों ने बदली स्कूल की सूरत

मनोहरथाना। शिक्षक चाहे तो स्कूल का माहौल बदल सकते है। ऐसा ही कुछ प्रयास किया झालावाड़ के मनोहरथाना ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखेड़ी मेवातियां के एक सरकारी स्कूल के संस्था प्रधान ने और उसमें सहयोग दिया उनके शिक्षकों ने। सभी ने मिलकर स्कूल की तस्वीर ही बदल दी। स्कूल और शिक्षा व्यवस्थाओं सुधारने के जुनून के साथ इन्होने सरकारी स्कूल का कायाकल्प ही कर दिया। यह स्कूल है राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखेड़ी मेवातियां। इस स्कूल के हर कमरे में ना केवल सीसीटीवी कैमरे लगे हुए बल्की पूरा विद्यालय पेड़ पौधे से हरा भरा है। स्कूल के कार्यवाहक ... Read more

मौत के साए में पढ़ाई को मजबूर नौनिहाल

मनोहरथाना। जहां एक और राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को दूरुस्त करने का वादा कर रही है लेकिन मनोहर थाना ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोतीपुरा की तस्वीरें कुछ और हकीकत बयान कर रही हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोतीपुरा  गांव का सरकारी स्कूल है जहां जमीन पर बैठे बच्चे, हाथों में किताब और सिर पर खुला आसमान। ये तस्वीर यह बताने के लिए काफी हैं कि यहां के सरकारी स्कूल में बच्चे किन हालातों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। दरअसल इस स्कूल का भवन  पूरा भवन जर्जर हो चुका है। इस वजह से स्कूल के विद्यार्थी खुले आसमान ... Read more

2 साल से नौनिहालों के पोषाहार पर संकट

मनोहरथाना। एक तरफ सरकार बच्चों की शिक्षा को लेकर अलग-अलग नवाचार कर रही है और शिक्षा के प्रति सजग दिखाई देती है, लेकिन मनोहरथाना ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखेड़ा में पिछले करीब 2 सालों से कक्षा 6 से 8 तक के नौनिहाल को पोषाहार नहीं दिया जा रहा है, जिससे बच्चें परेशान होते नजर आ रहे है। जानकारी अनुसार करीब 2 साल पहले कक्षा 6 से 12 तक विद्यालय गांव के बाहर संचालित हुआ है, तब से ही विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 8 वी तक के करीबन 150 बच्चों को 2 सालों से पोषाहार नहीं ... Read more

असर खबर का – स्कूली मैदान में खतरा बने अनुपयोगी सूखे कुएं को मलबा डाल कर किया बंद

मिश्रोली।  निकटवर्ती ग्राम पंचायत सिलेहगढ़ के गांव झीकड़िया में राजकीय प्राथमिक स्कूल के खेल मैदान में बच्चों के लिए खतरा बना हुआ अनुपयोगी कुएं को मलबा डालकर बंद कर दिया गया। जिससे स्कूल स्टाफ और बच्चों ने राहत की सांस ली। बच्चे अब स्कूल के इस मैदान आसानी से खेल सकते है और स्कूल के कार्यक्रम के लिए भी अच्छी खासी जगह मिल गई।  गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति की खबर प्रकाशित होने के बाद पंचायती राज विभाग ने मलबा डालकर मंगलवार का कुएं को बदं कर दिया।  प्राचीन अनुपयोगी खुला कुआं बच्चों के लिए खतरा बना हुआ था जिसको ... Read more

झीकड़िया स्कूल में खड़ा ‘यमदूत’

मिश्रौली। मिश्रौली कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत सिलेहगढ पंचायत के गाँव झीकड़िया में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में खेलकूद मैदान में प्राचीन कुआ ंबच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। जानकारी अनुसार मिश्रौली के ग्राम पंचायत सिलेहगढ पंचायत के गांव झीकडियां के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर में एक प्राचीन कुआं बना हुआ है जिसके आस पास सुरक्षा दीवार भी नहीं है । यह कुआ काफी सालों पुराना है, लेकिन विद्यालय में इस कुएं के होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय में कई बच्चें है जो पढ़ने आते है, वहीं अंतराल के दौरान खाना खाने के ... Read more

कॉलेज में लेक्चरर के पद खाली : बोर्ड परीक्षा ले रहे युवा बेरोजगार

मनोहरथाना। प्रदेश का एक ऐसा राजकीय महाविद्यालय जिसमे पढ़ाई करने वाले बच्चों की परीक्षा क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के द्वारा संपन्न करवाई जाती है, सुनने में तो आपको यह अजीब लग रहा होगा लेकिन हकीकत में यह महाविद्यालय  झालावाड़ जिले के मनोहरथाना में स्थित हैं।  झालावाड़ जिले से करीबन 90 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के राजगढ़ और गुना जिले से समीप मनोहरथाना में सरकार द्वारा बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए 2015 में राजकीय महाविद्यालय  खोला ताकि क्षेत्र के बच्चे 90 किलोमीटर दूर जिले में  जाकर शिक्षा ग्रहण करने नही जाना पड़े, ताकि मनोहरथाना क्षेत्र के बच्चे भी उच्च ... Read more

4 वर्ष गुजरने के बावजूद इमानुएल मिशन स्कूल का अतिक्रमण कायम

झालावाड़। झालावाड़ के गावड़ी का तालाब से निकलने वाले प्राचीन और ऐतिहासिक रोमन एक्वाडक्ट (पानी के धोरे) पर इमानुएल मिशन स्कूल ने अतिक्रमण कर रखा है। स्कूल प्रबंधन ने धोरे की दीवार पर ही अपनी दीवार बना ली है और डेढ़ सौ फीट से अधिक धोरे को दबा दिया है। वही स्कूल ने धोरे को दबाते हुए  रास्ता भी अवैध तरीके से निकाल रखा है जिस पर कार्यवाही की मांग कई बार उठती आई है। लेकिन चार स्कूल सहित कुल छह आतिक्रमण करने वालों पर 4 साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिसके चलते शहर में आतिक्रर्मियों ... Read more

असर खबर का – हरकत में आए शिक्षा विभाग के अधिकारी

मनोहरथाना।  मनोहरथाना ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय आफूखेड़ी में 10 सालों से विद्यालय भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण गांव के बच्चे एक चबूतरे पर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर है। वहीं विद्यालय में राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाला राशि से भी बच्चो के खेल की  और विद्यालय में कोई भी सामग्री अध्यापक द्वारा नहीं खरीदी गई और पैसे उठा लिए। वहीं विद्यालय में ना तो खेल का सामान हैं इस खबर को लेकर दैनिक नवज्योति टीम ने मुद्दा उठाया था। 1 मई को शिक्षा का मंदिर खंडहर में तब्दील,सात सालों से टीन शेड के नीचे पढ़ ... Read more