Tag: people
लापरवाही:सड़क में गहरा गड्ढा, ट्रक गिरने से बचा
मांगरोल। मांगरोल उपखंड तहसील मुख्यालय से मांगरोल होकर किशनपुरा अंता मांगरोल मुख्य सड़क मार्ग पर रकसपुरिया के समीप नहर पर गणेशगंज लिफ्ट के पास सड़क मार्ग धंसने से वाहनों की आवाजाही बिल्कुल ही बंद हो गई। कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं एक सीमेंट का ट्रक इसमें धंसने से बाल-बाल बचा फिर भी ट्रक का पीछे का हिस्सा जमीन में धंसने से क्षतिग्रस्त हो गया। बारां जिला प्रभारी महावीर मूंडली ने बताया कि बुधवार को सुबह स्कूल वाहन अन्य साधन इस रास्ते से निकल रहे थे लेकिन सुबह 8 बजे करीब सीमेंट के ट्रक से अचानक यह रोड जमीदोंज हो ... Read more
करोड़ों की आवासीय योजना भी नहीं कर पाई शहर को कैटल फ्री
कोटा । पिछली कांग्रेस सरकार के समय में शहर को कैटल फ्री बनाने के तहत तत्कालीन नगर विकास न्यास द्वारा पशु पालकों के लिए करोड़ों रुपए की लागत से आवासीय योजना बनाई थी। लेकिन हालत यह है कि योजना में जाने के बाद फिर से कई पशु पालक वापस शहर में लौट आए। जिससे सड़कों पर मवेशियों का जमघट कम नहीं हो रहा है। कांग्रेस सरकार द्वारा शहर को कैटल फ्री बनाने का प्रयास किया गया। इसके लिए शहर के पशु पालकों और पशुओं का सर्वे कराया गया था। उस सर्वे के आधार पर तत्कालीन नगर विकास न्यास(केडीए) की ओर ... Read more
असर खबर का – गुलाबबाड़ी में वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान
भण्डेड़ा। क्षेत्र के दुगारी कस्बे में स्थित गुलाबबाड़ी में जंगली सुअरों के आतंक की जनसमस्या वाली खबर दैनिक नवज्योति में प्रकाशित होने के बाद बुधवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी टीम के साथ बुधवार को मौके पर पहुंचे। मौके पर गुलाबबाड़ी में दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया। मगर यहां पर भी नजर नही आया है। आखिरकार खाली हाथ संबंधित विभाग की टीम लौटी है। मौके पर ग्रामीणों को जागरूक रहने की हिदायत दी और जंगली सुअर नजर आते ही वन विभाग को सूचना देने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी द्वारा कहा गया है। जानकारी के अनुसार दुगारी की गुलाबबाड़ी ... Read more
निगम कर रहा सफाई के दावे, हकीकत जनता के सामने
कोटा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर साल होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केन्द्रीय टीम के 15 फरवरी के बाद कोटा आने की संभावना है। सर्वेक्षण को देखते हुए जहां नगर निगम अधिकारी सफाई के दावे कर रहे हैं। वहीं हकीकत में शहर की सड़कों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं और मेन रोड पर मवेशियों के जमघट लगे हुए हैं। केन्द्रीय टीम के पहले जनवरी में आने की संभावना थी। वहीं अब नए शिड्यूल के तहत 15 फरवरी के बाद टीम के कोटा आने की संभावना है। स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए नगर निगम कोटा उत्तर ... Read more
दो पाटन में फंसा वार्ड 13, सुविधाएं रही खटाई में
चौमहला। राजस्थान सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों का पुन: गठन का कार्य किया जा रहा है, ऐसे में ग्राम पंचायत कोलवी उर्फ मंडी राजेंद्रपुर चौमहला के वार्ड क्रमांक 13 का निस्तारण कर दिया जाए तो इस वार्ड के निवासियों को राहत मिल सकेगी। यह वार्ड दो ग्राम पंचायतों में बंटा हुआ है। इसी आशय को लेकर बुधवार को वार्ड 13 के निवासियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया है। ग्राम पंचायत कोलवी उर्फ मंडी राजेंद्रपुर चौमहला का वार्ड क्रमांक 13 दो पंचायतों में बंटा हुआ होने के कारण इसका समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। इस वार्ड की ... Read more
साहब…कब मिलेगी हमें पक्की सड़क?
केलवाड़ा। खंडेला ग्राम पंचायत के कोठीखेड़ा गांव में सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के लिए हम अधिकारियों और नेताओं से कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन किसी ने हमारी समस्या पर गंभीरता से विचार नहीं किया। जहां पर पहुंचने के लिए सड़क ही नहीं है। कच्ची पगडंडीनुमा रास्ता बना हुआ है। अधिकारी हों या राजनेता सभी से ग्रामीण रास्ते के लिए कई बार फरियाद लगा चुके हैं लेकिन किसी ने अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। हाल ये है कि बारिश के दिनों में लोगों का घरों ... Read more
नई सड़क तो दूर एक साल में गड्ढेÞ तक नहीं भर पाई सरकार
सीमलिया। मौजूदा भाजपा सरकार अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने का जश्न मना रही है। सरकार इस एक साल में किए गए विकास कार्यों के बढ़-चढ़ दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों के बिल्कुल उलट हैं। हकीकत यह है कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और सड़कों की हालत पिछली सरकार से भी बुरी स्थिति में जा पहुंची है। जिन मतदाताओं ने विकास और जर्जर सड़कों की मरम्मत की आस लेकर भाजपा की सरकार बनवाई थी, उन मतदाताओं को तो अभी तक निराशा ही हाथ लगी है। इसका जीता जागता नमूना सीमलिया कस्बा है। आसपास के दर्जनों ... Read more
सरकार की साल भर में विफलताओं से जनता दुखी, विधानसभा में इनको घेरेंगे : डोटासरा
जयपुर। भजनलाल सरकार के एक साल के कार्यकाल पर हमला बोलते हुए पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पीसीसी मुख्यालय पर सरकार पर जमकर आरोप लगाए। डोटासरा ने कहा कि सरकार चलाने का अनुभव नहीं रखने वाले सीएम भजनलाल शर्मा ने एक साल में जनता को निराश किया। सरकार आते ही हमारी सरकार के 800 कार्यों की समीक्षा कराने की बात कही, लेकिन एक भी समीक्षा पूरी नहीं हुई। दूसरा बजट आने को है, लेकिन इनकी विफलताएं रुकने का नाम नहीं ले रही। कांग्रेस सरकार को कोसने के अलावा इन्होंने कुछ नहीं किया। पेपरलीक पर इतना ... Read more
ओवरलोड ट्रोलों से उड़ती राख बन रही मुसीबत
छीपाबडौद। छीपाबडौद कस्बे से गुजर रहे ओवरलोड राख के डंपर, ट्रोलों से राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को राख के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तो डंपर कस्बे से तेज गति से गुजरने से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है दूसरी ओर इस फ्लाई ऐश के उड़ने से छोटे बच्चों ओर बुजुर्गों को विभिन्न बिमारियों ने ग्रसित कर दिया है। जिसमें श्वांस रोग एलजी, अपच और विभिन्न त्वचा के रोग शामिल है। सवेरे बच्चों को कस्बे से गुजर रहे मार्ग से स्कूल जाना होता है। इसी मार्ग पर फ्लाई ऐश के ढेरों पर वाहन गुजरने ... Read more
सड़क खस्ताहाल, आवाजाही हुई मुश्किल
भण्डेड़ा। क्षेत्र की मरां ग्राम पंचायत के अधीन एक गांव से भण्डेड़ा लिंक रोड का हाल बेहाल हो रहा है। इस मार्ग पर सीसी सड़क नही होने से और बरसाती पानी की निकासी नही होने से बरसाती पानी सहित व्यर्थ का पानी यही पर जमा रहने से भारी कीचड़ बना रहता है। आसपास के मकानों सहित आवाजाही वाले लोगों को यह कीचड़ भरी डगर दर्द देती है। पर जिम्मेदार इस लिंक डगर को लेकर अनदेखी कर रहे है। मजबूरन उच्च शिक्षार्थ भण्डेड़ा आने वाले स्कूली बच्चों के लिए भी यह राह आफत बनी हुई है। रामगंज गांव में इस रुट ... Read more