Tag: pithoragarh news

विभाग ने बंद किया 123 साल पुराना सरकारी स्कूल, ग्रामीणों ने जबरन खुलवाया

जिले में सिर्फ सिरपोली ही नहीं और भी ऐसे कई स्कूल हैं जहां  शिक्षा विभाग समय के साथ ना तो इन विद्यालयों के भवन सुधार पाया है और ना ही यहां की शिक्षा व्यवस्था को, जिससे आज पहाड़ों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना एक बड़ी चुनौती बन गया है.

उत्तराखंड के इस मंदिर में बच्चों के अलावा किसी और का जाना मना, शिक्षा के लिए करते हैं पूजा

हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. उत्तराखंड में अनेक प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, इसीलिए इसको देवभूमि भी कहा जाता है. यहां के पहाड़ी इलाकों में देवी-देवताओं की पूजा की जाती है. हर गांव के अपने अलग इष्टदेव होते हैं. यहां अनेकों अद्भुत प्राचीन मंदिर हैं. इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जिनकी बनावट हैरत में डाल देती है. आज बात करते हैं ऐसे मंदिर की जहां सिर्फ बच्चे ही पूजा कर सकते हैं. इस मंदिर में बड़े उम्र वाले लोगों का प्रवेश वर्जित है. यह मंदिर सीमांत जिले पिथौरागढ़ (Pithoragarh) के चीन सीमा के नजदीक दांतू गांव में है. इस मंदिर में शिक्षा ग्रहण करने ... Read more

Uttarakhand: पिथौरागढ़ में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, जानें आगे का प्लान

रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में अभिवावकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने निजी स्कूलों के खिलाफ मनमाने तरीके से उनकी जेब का भार बढ़ाने का आरोप लगाते हुए निजी स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, अभिवावकों के अनुसार स्कूल अन्य पब्लिकेशन की कॉपी-किताबें खरीदने का दबाव तो बना ही रहे हैं साथ ही अब री-एडमिशन के नाम पर भी कई स्कूल फीस मांग रहे है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. जिसके विरोध में तमाम संगठन और अभिभावक गांधी चौक में पिछले कई दिनों से धरने में बैठें हैं और निजी स्कूलों ... Read more

Pithoragarh News: प्रशासन ने नैनी-सैनी एयरपोर्ट से सटे 3 घरों और एक स्कूल को तोड़ा, जमकर मचा बवाल

हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के नैनीसैनी गांव में उस समय बवाल मच गया जब प्रशासन ने नैनी-सैनी एयरपोर्ट से सटे 3 भवनों के साथ ही 1 स्कूल को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की. इस दौरान प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर के जरिए पहले हवाई सेवा में लंबे समय से बाधक बने एक स्कूल को तोड़ा. इसके बाद भवनों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की. इस दौरान प्रशासन को स्थानीय लोगों को भारी विरोध भी झेलना पड़ा. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों से तीखी नोकझोंक और विरोध के बावजूद प्रशासन ने बलपूर्वक विरोध कर हालात पर काबू ... Read more

शिक्षा विभाग का गजब खेल! कहीं 54 बच्‍चों पर 18 शिक्षक तैनात तो कहीं एक टीचर के सहारे पूरा स्‍कूल

हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़. उत्तराखंड के शिक्षा विभाग का गजब हाल है. दअरसल पिथौरागढ़ के कई सरकारी स्कूल एक शिक्षक के भरोसे हैं, तो एक इंटर कॉलेज ऐसा भी हैं, जहां नाम मात्र के स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए 16 परमानेंट टीचर्स सहित कुल 18 का स्टाफ तैनात है. हम बात कर रहे हैं पिथौरागढ़ हेडक्वार्टर के करीब पीपलकोट इंटर कॉलेज की. एक दौर था जब पीपलकोट इंटर कॉलेज में छात्रों का जमावड़ा लगा रहता था, लेकिन बदलते वक्त के साथ अन्य सरकारी स्कूलों की तरह यहां भी छात्र संख्या में लगातार कमी आई है. हालात ये हैं कि इस सरकारी ... Read more

Pithoragarh News: जिले के सरकारी स्कूलों में इस बार बढ़ी छात्रों की संख्या, शिक्षकों और सुविधाओं की भारी कमी

हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. एक तरफ जहां सरकारी स्कूलों में छात्रों की तादात लगातार कम हो रही है, वहीं पिथौरागढ़ में इस साल छात्रों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला है. स्टूडेंट्स की संख्या में इजाफा होने से शिक्षा विभाग तो उत्साहित है ही, साथ बंद होते सरकारी स्कूलों के दिन बदलने की भी उम्मीद जगी है. प्रदेश की तर्ज पर पिथौरागढ़ में भी बीते सालों तक सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या लगातार गिरती रही. हालात ये थे कि छात्र संख्या कम होने से दर्जनों स्कूलों में ताला लटक गया है. लेकिन इस बार यहां नजारा एकदम उलट दिखाई दे रहा ... Read more

Pithoragarh News : दारमा वैली है खूबसूरत परंतु विकास से कोसों दूर, स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल

रिपोर्ट : हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के सुदूरवर्ती इलाकों में जितने खूबसूरत इलाके हैं, उतनी ही विकास की मुख्यधारा से दूर यह जगह है. हम बात कर रहे हैं पिथौरागढ़ की दारमा वैली की, जो हिमालय की गोद में बसा हुआ सीमांत क्षेत्र है. यहां की खूबसूरत प्राकृतिक संरचना पर्यटकों को अपनी ओर खूब आकर्षित करती है. पर्यटकों का कुछ समय तो यहां बढ़िया गुजरता है लेकिन अगर लंबे समय के लिए कोई यहां रहना चाहे, तो उसके लिए परेशानियां भी काफी हैं. यहां मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार आदि से यहां के लोग अभी भी कोसों दूर हैं. ... Read more

पिथौरागढ़ के निजी स्कूलों की मनमानी से परेशान अभिभावक, फीस बढ़ोतरी को लेकर फूटा गुस्सा

हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में अभिवावकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने निजी स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उनका आरोप है कि प्राइवेट मनमाने तरीके से फीस में इजाफा कर लोगों की जेब पर अनावश्यक भार बढ़ाते हैं. अभिवावकों के अनुसार स्कूल अन्य पब्लिकेशन की कॉपी-किताबें खरीदने का दबाव बना रहे हैं. साथ ही, कई स्कूल अब री-एडमिशन के नाम पर फीस मांग रहे हैं जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पिथौरागढ़ के विभिन्न सामाजिक संगठन निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरने का मन बना चुके हैं. बच्चों के नए सत्र ... Read more

Pithoragarh News: सरकारी विभागों ने नहीं किया बिजली का बिल जमा, करोड़ों वसूलने में बिजली विभाग के छूटे पसीने

रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बिजली विभाग को सरकारी दफ्तरों ने ही परेशान किया हुआ है. यहां जनता तो समय से अपने बिल का भुगतान कर रही है, लेकिन कई ऐसे सरकारी विभाग हैं, जिन्होंने अपना बिजली का बिल अभी तक नहीं भरा है, जो बिजली विभाग के लिए सिरदर्द बना हुआ है. देखा जाए तो करोड़ों रुपए का भुगतान जिले के विभागों को करना है, जिसमें जल संस्थान, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका, पेयजल निगम मुख्य रूप से हैं. इनका लंबे समय से बिजली का बिल पेंडिंग ही है. सभी विभागों को बिजली के बिल ... Read more

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले के 63 साल, स्वास्थ्य-शिक्षा-रोजगार…सब बेहाल!

हिमांशु जोशीपिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले को बने 6 दशक से ज्यादा का समय हो गया है. 24 फरवरी 1960 को अल्मोड़ा से अलग होकर दूरस्थ क्षेत्रों और हिमालयी इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नए जिले पिथौरागढ़ का गठन हुआ था. इन 63 सालों में अगर पिथौरागढ़ के विकास की बात की जाए, तो जिला मुख्यालय में शहरीकरण काफी तेजी से बढ़ा है और अगर ग्रामीण इलाकों की बात करें, तो वहां के लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पलायन कर रहे हैं, जिसका सिलसिला लगातार जारी है. जिला मुख्यालय में भी अभी तक स्वास्थ्य सेवाएं ... Read more